फरीदाबाद: गृह मन्त्रालय, भारत सरकार, द्वारा 01 जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2017 तक ”ऑपरेशन मुस्कान 111” अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लावारिस/गुमषुद्वा बच्चों को ढुढकर, उनके माता-पिता का पता लगाकर बाल कल्याण समिति बीबीसी के माध्यम से उनके माता-पिता के हवाले किया जाता है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए श्रीमान पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, डा. हनीफ कुरैषी ने आज फरीदाबाद जिले के सभी अधिकारियों की मिटिंग ली।
मिटिंग में राजेश चेची, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध, फरीदाबाद को ”ऑपरेशन मुस्कान 111” का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा श्री अषोक आर.आई फरीदाबाद को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभियान के दौरान विशेष प्रयास करके अधिक से अधिक लावारिष/गुमषुद्वा बच्चों को ढुढकर उनके माता-पिता के हवाले करने के निर्देश दिये है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के लिए सभी पुलिस उपायुक्त अपने अधिकार क्षेत्र में थाना स्तर पर दो-दो कर्मचारियों की टीम बनाकर अपने स्तर पर ऑपरेशन को सफल बनाएगें तथा उन्होने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



