बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम बीते कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसी खबरे हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। इन दोनों को लेकर इस तरह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वही, अक्सर ये रूमर्ड कपल साथ में मीडिया के कैमरे में कैप्चर हो जाता है। वहीं, अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

अब कहा जा रहा है कि 13 मई को दोनों सगाई करेंगे और ये इवेंट करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच दिल्ली में होगा। इसी बीच सगाई से पहले मुंबई में होने वाली ‘दुल्हन’ यानी परिणीति चोपड़ा का घर सज गया है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति का घर लाइट्स से सजा हुआ दिख रहा है। हालांकि इस दौरान उनका कोई भी परिवार वाला या रिश्तेदार वहां नहीं दिख रहा। वहीं, बात अगर एक्ट्रेस की सगाई की करें तो बताया जा रहा है कि 13 मई की शाम को दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास कपूरथला हाउस में परिणीति और राघव की सगाई होगी।
ये इवेंट पूरे रीति-रिवाजों से होगा, जिस में से सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। खबरें तो ये भी बताती हैं कि परिणीति और राघव इस खास मौके पर मैचिंग कपड़े पहनेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव के कपड़े उनके फैशन डिजाइनर अंकल पवन सचदेवा ने तैयार किए हैं। वहीं, परिणीति की ड्रेस मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है।

आपको बता दें, हाल ही में परिणीति कई बार मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर नजर आई हैं, जिससे राघव संग उनकी सगाई की खबरों ने और जोर पकड़ा। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते पर अभी तक चुप्पी बनाई हुई है। ऐसे में फैंस भी इनके कुबूलनामे का इंतज़ार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



