परिणीति चोपड़ा आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है। एक्ट्रेस ने अबतक कई फिल्मो में काम किया है। ये बात अलग है कि उनकी कम ही फिल्मे सुपरहिट हो पाई है। लेकिन फिर भी परिणीति चोपड़ा कही न कही दिखाई दे ही जाती है। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो परिणीति चोपड़ा ने अपना डेब्यू करवाने वाले यशराज फिल्म्स से रिश्ता तोड़ दिया है।

दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि लगातार फ्लॉप फिल्मों देने के कारण ऐसा हुआ है। आपको बता दे, पिछले 5 साल में रिलीज उनकी सारी फिल्में लाइन से फ्लॉप रही हैं और उनकी जगह यशराज फिल्म्स अब किसी नए चेहरे को अपनी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी में जगह देने की तैयारी में है।

बता दे, परिणीति चोपड़ा कभी यशराज फिल्म्स में बनने वाली फिल्मों के सितारों के इंटरव्यू कराया करती थीं। फिर एक समय ऐसा भी आया, जब यशराज फिल्म्स के ऑफिस में उन्ही के इंटरव्यू होने लगे। परिणीति चोपड़ा ने 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बनी थी। इसके बाद परिणीति ने यशराज बैनर्स की ‘इश्कजादे’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया।

आपको बता दे, एक्ट्रेस पिछले 11 सालों से यशराज फिल्म्स और इसके टैलेंट मैनेजमेंट विंग से जुड़ी हुई थीं। हालांकि, अब रिपोर्ट्स का कहना है कि परिणीति चोपड़ा और यशराज फिल्म्स के बीच का कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो चूका है। वही, परिणीति अब एक अलग टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में चली गई हैं।

खबरे तो ये भी है कि परिणीति और प्रोडक्शन हाउस ने म्युचुअल और पॉजिटिव तरीके अपने इस कॉन्ट्रैक्ट को खत्म किया है। रिपोर्ट्स की माने तो, परिणीति और यशराज फिल्म्स काफी सालों से साथ हैं। प्रोडक्शन हाउस उनके लिए घर जैसा है। इसलिए यहां कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन परिणीति नए रास्ते तलाशना चाहती थीं और अब वो एक नई टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



