Parineeti Chopra Net Worth 2025: जल्द ही Parineeti Chopra- Raghav Chadha बनने वाले है पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने फैंस को दी गुड न्यूज़

Summary :

Parineeti Chopra Net Worth 2025: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा के घर में खुशियाँ आने वाली है। कुछ दिन पहले ही दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने हिंट दिया था कि वो जल्द ही खुशखबरी शेयर करेंगे। और आज Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर अपने पने मात-पिता बनने की खुशी जाहिर की है। चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ कितनी है। Parineeti Chopra Net Worth 2025 परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस है। परिणीति ने बॉलीवुड की मूवीज में काम किया है, वही एक्ट्रेस की…

Parineeti Chopra Net Worth 2025: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा के घर में खुशियाँ आने वाली है। कुछ दिन पहले ही दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने हिंट दिया था कि वो जल्द ही खुशखबरी शेयर करेंगे। और आज Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर अपने पने मात-पिता बनने की खुशी जाहिर की है। चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ कितनी है।

Parineeti Chopra Net Worth 2025

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस है। परिणीति ने बॉलीवुड की मूवीज में काम किया है, वही एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करे तो परिणीति चोपड़ा आलीशान बंगले से लेकर लग्जीरियस गाड़ियों की मालिक हैं। मसाला डॉट कॉम के मुताबिक उनका बांद्रा में एक शानदार घर भी है जिसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी कार कलेक्शन में 1.30 करोड़ की रेंज रोवर वोग, 43.19 लाख रुपए की ऑडी क्यू4 और 69.27 लाख रुपए की ऑडी क्यू7 शामिल है। परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ 74 करोड़ रुपए है।

Parineeti Chopra Net Worth
Parineeti Chopra Net Worth

जल्द बनने वाली है माँ

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा- ‘हमारी छोटी सी दुनिया… आने को है। असीम कृपा है।’ इसी के साथ उन्होंने पोस्ट में बतााय कि अब वह और राघव चड्ढा दो से तीन होने जा रहे हैं। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें एक केक है और केक पर नन्हें बच्चे के पैर बने हैं। इस पर लिखा है- 1+1= 3। वहीं एक वीडियो में परिणीति और राघव चड्ढा को हाथ पकड़कर चलते देखा जा सकता है।

परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें इस गुड न्यूज के लिए बधाई भी दी। इस पोस्ट पर नेहा धूपिया, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस को बधाई दी है। वहीं परिणीति और राघव के फैंस ने भी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कपल को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।

Parineeti Chopra Net Worth
Parineeti Chopra Net Worth

कपिल शर्मा के शो में दिया था हिंट

बता दें, हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में शिरकत की थी, जहां राघव चड्ढा ने परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया था। शो के दौरान कपिल शर्मा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से उनकी फैमिली प्लानिंग पर सवाल किया था। उन्होंने कपल से पूछा- क्या आपके ऊपर फैमिली प्लानिंग का प्रेशर है? इसके जवाब में राघव चड्ढा कहते हैं- ‘देंगे… हम जल्दी गुड न्यूज देंगे आपको।’ इस दौरान राघव की बात सुनकर परिणीति हैरान रह गई थीं और हैरानी भरी निगाहों से उनकी तरफ देखने लगी थीं। इसी के बाद से परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

Parineeti Chopra Net Worth
Parineeti Chopra Net Worth

कब हुई थी परिणीति और राघव की शादी?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। इस भव्य शादी समारोह में मनोरंजन जगत और राजनीति से दिग्गज हस्तियों और करीबी लोगों ने भाग लिया था। साथ ही आपको बताते चलें कि राघव चड्ढा ने हाल ही में कपिल शर्मा शो के दौरान परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी का संकेत दिया था।

Parineeti Chopra Net Worth
Parineeti Chopra Net Worth

परिणीति चोपड़ा का फिल्मी करियर

परिणीति चोपड़ा ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस हंसी तो फंसी, शुद्ध देसी रोमांस से लेकर सायना और जबिरयो जोड़ी जैसी फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति आखिरी बार फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थीं.इस फिल्म में वो दिलजीत दोसांझ के साथ दिखी थीं। अब वो एक प्रोजेक्ट से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट का टाइटल और रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

 

Also Read: Top 5 Bhojpuri Hot Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के वो गाने जिनकी धुन पर थिरकते है सब, देश- विदेश में भी है पॉपुलर

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।