रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे बेस्ट कपल्स में गिने जाते है। इनके रोमांस के चर्चे आज भी देखने को मिलते हैं। जब भी ये दोनो साथ होते है तो इन्हे देख लगता है कि ये दोनों एक-दूसर से कितना प्यार करते हैं। लेकिन इनके प्यार के साथ साथ फैंस एक नन्हे मेहमान को भी साथ देखना चाहते हैं। अ तो सभी लोग यहा कयास लगा रहे हैं क्या ये कपल अब माता-पिता बनने जा रहे हैं? परिणीति चोपड़ा ने इस बात का खुलासा अपनी पोस्ट में किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल-जवाब राउंड किया। उस दौरान परिणीति फैंस के साथ बात करने के मूड में दिखीं, तभी तो फैंस द्वारा पुछे गए हर सवाल का वह सटीक जवाब दे रही थीं। एक्ट्रेस के फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल किए। प्रशंसकों में से एक ने उनसे उनके को-एक्टर रणवीर सिंह के बारे में भी सवाल किया जिसके जवाब में परिणीति ने क्या कहा, ये आपको जरूर जानना चाहिए।
फैन ने उनसे ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में पूछा कि क्या ‘रणवीर सिंह पापा बन गए” इस पर एक्ट्रेस ने रणवीर को टैग करते हुए उन्हें कंफर्म करने को कहा। परिणीति ने लिखा, “रणवीर सिंह, कृपया इस बात की पुष्टि करें” इस सवाल से ये साफ जाहिर होता है कि, एक्टर के फैंस को रणवीर के पापा बनने का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मिलकर अपनी सासू मां का बर्थडे मनाया। इस मौके पर रणवीर ने अपनी मां के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘सर्कस’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ में दिखाई देंगे। उन्होंने आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं, दीपिका पादुकोण संग उनकी मूवी ’83’ भी रिलीज के लिए तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



