Pawan Singh New Chhath Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना Kawana Kalamawa Se Likhal Karamwa हुआ रिलीज़, गीत सुनकर नहीं रुकेंगे आंसू

Summary :

Pawan Singh New Chhath Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर Pawan Singh एक बार फिर अपने भक्ति गीत से दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। छठ पर्व से पहले उनका नया गीत ‘ Kawana Kalamawa Se Likhal Karamwa’ रिलीज हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में छठ माता को समर्पित गीत गाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पर्व के पहले दिन ही पवन सिंह ने ऐसा भक्ति गीत रिलीज किया है जिसे सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। Pawan Singh…

Pawan Singh New Chhath Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर Pawan Singh एक बार फिर अपने भक्ति गीत से दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। छठ पर्व से पहले उनका नया गीत ‘ Kawana Kalamawa Se Likhal Karamwa’ रिलीज हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में छठ माता को समर्पित गीत गाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पर्व के पहले दिन ही पवन सिंह ने ऐसा भक्ति गीत रिलीज किया है जिसे सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

Pawan Singh New Chhath Song

Kawana Kalamawa Se Likhal Karamwa हुआ रिलीज़

Pawan Singh New Chhath Song
Pawan Singh New Chhath Song ( Source: Social Media)

Pawan Singh का नया भक्ति गीत ‘कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ’ आज रिलीज हो चुका है। गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ छठी मैया से झोली फैलाकर एक संतान मांग रहे हैं। गीत में लगातार पवन सिंह की आंखों से आंसू बह रहे हैं। गीत भावुक कर देने वाला है। फैंस भी गाना सुनकर पवन सिंह की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं।

फैंस को पसंद आया सांग

Pawan Singh New Chhath Song ( Source: Social Media)
Pawan Singh New Chhath Song ( Source: Social Media)

एक यूजर ने लिखा, “एकदम दिल को झकझोर देने वाला गीत है.. रोना आ गया है। अरुण बिहारी की लेखनी का जवाब नहीं है और पवन सिंह और प्रियंका की गायकी ने गीत में जान डाल दी है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पवन सिंह जी की आवाज में जादू है; सुनते के साथ ही मन खुश हो जाता है, लेकिन इस गीत ने रुला दिया।”

छठ गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और गीत को आवाज Pawan Singh और प्रियंका सिंह ने दी है। गीत में पवन सिंह के साथ वंदना यादव को फीचर किया गया है, जिसमें छठ पर्व की तैयारी और घाट की पूजा के सीन को खूबसूरती से दिखाया गया है।

पवन सिंह का चुनाव गीत हुआ वायरल

Pawan Singh New Chhath Song ( Source: Social Media)
Pawan Singh New Chhath Song ( Source: Social Media)

छठ 2025 के मौके पर Pawan Singh ने घाटे चलले मोदी-नीतीश नाम के टाइटल से नया गाना जारी किया है। इस गाने में पीएम मोदी और नीतीश कुमार भी आस्था के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसमें खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और रतनेश सिंह ने इस गाने का संगीत दिया है। इसके अलावा गाने में सनी सोनकर की कोरियोग्राफी है। 3 मिनट 6 सेकंड लंबे इस गाने का लुत्फ फैंस ने उठाना भी शुरू कर दिया है और इसपर फैंस के रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं।

बता दें कि पवन सिंह भाजपा का हिस्सा बन चुके हैं। पहले खबरें थीं कि सिंगर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि वे पार्टी के लिए सिर्फ एक सिपाही की तरह काम करेंगे…चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले उन्होंने निर्दलीय काराकाट से चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी।

Also Read: Khesari Lal Yadav Chhath Song: छठ पर मिलेगा भक्ति और आस्था का संगम, जब सुनोगे खेसारी लाल यादव के ये छठ गीत

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।