शो Rise and Fall से आया बड़ा Twist, अचनाक Pawan Singh ने छोड़ा शो, जानें क्या है वजह?

Summary :

एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) इन दिनों में दर्शकों के बीच काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। इस शो का यूनीक थीम और फॉर्मेट इसका यूएसपी है, जिसे इसे शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स है एक रूलर्स का और दूसरा वर्कर्स का, रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर मेहनत करनी होती है। वर्कर्स का मकसद अपनी मेहनत और स्ट्रैटेजी के दम पर रूलर्स के ग्रुप में जगह बनाना होता है। फैंस को लगा झटका…

Pawan Singh

एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) इन दिनों में दर्शकों के बीच काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। इस शो का यूनीक थीम और फॉर्मेट इसका यूएसपी है, जिसे इसे शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स है एक रूलर्स का और दूसरा वर्कर्स का, रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर मेहनत करनी होती है। वर्कर्स का मकसद अपनी मेहनत और स्ट्रैटेजी के दम पर रूलर्स के ग्रुप में जगह बनाना होता है।

फैंस को लगा झटका

इस शो के कॉन्सेप्ट के अलावा ये शो और वजह से सुर्ख़ियों में है और वो है भोजपुरी स्टार पवन सिंह। शो से जुड़ें पवन सिंह (Pawan Singh) के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है और शो की टीआरपी में भी उछाल देखने को रही है, हालांकि अब पवन सिंह (Pawan Singh) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिसोर्ट के अनुसार, पवन सिंह अब ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) का हिस्सा नहीं हैं। कहा जा रहा है कि उनकी फैमिली उन्हें लेने शो के सेट पर पहुंची थी और इसके बाद वे शो छोड़कर चले गए।

rise and fall pawan singh

क्यों छोड़ा शो

बता दें, पवन सिंह (Pawan Singh)  शो के सबसे पॉपुलर चेहरे बन गए थे। नयनदीप रक्षित के साथ उनकी बातचीत और धनश्री वर्मा के साथ उनका डांस सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इन वीडियोज़ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी, जिससे शो को लेकर फैंस के बीच एक्ससाइटमेंट और बढ़ गई। खबरों की माने तो पवन सिंह इस शो में किसी परमानेंट कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं आए थे। वे सिर्फ थोड़े समय के लिए शो का हिस्सा बने थे। शो के वक्त उन्होंने सभी कंटेस्टेंट से कहा कि वे कभी इस शो में कंटेस्टेंट नहीं थे और वो बस कुछ ही समय के लिए शो में शामिल हुए थे।

Pawan Singh

बता दें, ये दूसरी जब किसी कंटेस्टेंट ने बीच में शो छोड़ा है। इससे पहले पहलवान संगीता फोगाट, जो महावीर फोगाट की बेटी हैं, उन्होंने ने भी शो को अलविदा कह दिया था।

धनश्री वर्मा का स्टेटमेंट

शो के एक और दिलचप्स मोड़ तब आया था जब कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। अरबाज पटेल के साथ बातचीत के दौरान धनश्री ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने तलाक की अफवाहों पर सफाई दी। उन्होंने कहा, “तलाक को लेकर जो बातें चल रही हैं, वो पूरी तरह बेबुनियाद हैं। यह सब जानबूझकर बनाई गई बातें हैं। मैंने पहले ही उनसे अलग होने का फैसला किया था।” धनश्री के इस स्टेटमेंट के बाद काफी लोगों ने सोशल मीडिया उनकी हिम्मत की तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने इसे शो में ड्रामा बताया।

Dhanashree Verma

शो की थीम

‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) का फॉर्मेट बाकी रियलिटी शोज़ में काफी अलग है। इसमें कंटेटंट्स को एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए मेंटली और फिजिकली दोनों तरह के चैलेंजेज फेस करने पड़ते है। रूलर्स और वर्कर्स के बीच पैसे, स्टेटस और पावर की जंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अशनीर ग्रोवर के होस्ट करने का अंदाज इस शो को और खास बनाता है।

 

Rise and Fall

अब आगे क्या होगा

पवन सिंह (Pawan Singh)  के शो से जाने की खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार पोस्ट कर रहे हैं कि वे शो में उन्हें मिस करेंगे। पवन की मौजूदगी ने न केवल ‘राइज एंड फॉल’ को एक अलग पहचान दी थी, बल्कि उन्होंने अपने अंदाज से शो में मज़ा भी बढ़ा दिया था। अब देखना यह होगा कि शो के मेकर्स पवन सिंह की कमी को कैसे पूरा करते हैं। क्या कोई नया चेहरा उनकी जगह लेगा या फिर शो की स्ट्रेटेजी में कोई बदलाव होगा?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: शो के लिए Amaal Mallik ने छोड़ी ये तीन फिल्में, क्या अब एक बार फिर होगी BB हाउस में Wildcard की Entry

Yashika Jandwani