सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर का ऐलान हो गया है। जनता की बंपर वोटिंग की बदौलत शो के सबसे टैलेंटेड सिंगर पवनदीप राजन को सीजन की ट्रॉफी दी गई है। शो काफी लंबा चला और कई सारे उतार-चढ़ाव से होकर गुजरा। कोरोना काल में शो का आयोजन हुआ और बीच में ऐसा वक्त भी आया जब शो की शूटिंग, शेड्यूल और लोकेशन सब चेंज करनी पड़ी। इसके अलावा शो के कंटेस्टेंट्स, जज और यहां तक कि गेस्ट्स को भी ट्रोल किया गया। मगर अब विभिन्न परिस्थितियों से गुजरने के बाद शो का सक्सेसफुल एंड हो चुका है। लोगों की उत्सुकता कब से ये जानने की थी कि आखिर इंडियन आइडल 12 का विनर कौन होगा।

इस बार ये ट्रॉफी पवनदीप राजन ने जीती है। उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं। फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। पवनदीप ने सबको धूल चटाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही सोनू कक्कड़ का सपना पूरा हो गया है। सोनू चाहती थीं कि पवनदीप ही शो जीतें।
यह पहली बार है जब छह प्रतिभागियों ने एक साथ फाइनल में प्रवेश किया था। ‘इंडियन आइडल 12’ शो के अब तक के इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला सीजन भी था। इस शो को गायक और एक्टर आदित्य नारायण ने होस्ट किया। शो में अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज की भूमिका में रहे। शो को पहले विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने भी जज किया था।
15 अगस्त के दिन शो में भारतीय जवानों को सिंगिंग के जरिए ट्रिब्यूट दिया गया। हर तरह की परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की गई। फिनाले में कंटेस्टेंट ही नहीं, जज भी परफॉर्म करते नजर आए। हिमेश रेशमिया के साथ सोनू कक्कड़ ने रॉकस्टार की तरह स्टेज पर अपनी सिंगिंग का जलवा दिखाया।


Download Android App
Download iOS App



