Peddi Box Office Collection Day 1: दर्शकों को नहीं पसंद आया ‘Peddi’ का ये रूप, फिर भी पहले ही दिन टूट गए कमाई के सारे रिकॉर्ड

Summary :

Peddi Box Office Collection Day 1: RRR’ स्टार राम चरण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें बॉक्स ऑफिस का असली ‘सुल्तान’ क्यों कहा जाता है।  पिछली फ्लॉप फिल्म ‘गेम चेंजर’ का सारा गुस्सा उन्होंने इस बार निकाल लिया है। उनकी नई फिल्म ‘पेड्डी’ ने थिएटर्स में आते ही ऐसा तहलका मचाया है कि सबके होश उड़ गए हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने दुनिया भर से कुल कितने करोड़ लूटे हैं? चलिए आगे जानते हैं कमाई का वो चौंकाने वाला आंकड़ा Peddi Box Office Collection Day 1: ‘गेम चेंजर’ का…

Peddi Box Office Collection Day 1: RRR’ स्टार राम चरण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें बॉक्स ऑफिस का असली ‘सुल्तान’ क्यों कहा जाता है।  पिछली फ्लॉप फिल्म ‘गेम चेंजर’ का सारा गुस्सा उन्होंने इस बार निकाल लिया है। उनकी नई फिल्म ‘पेड्डी’ ने थिएटर्स में आते ही ऐसा तहलका मचाया है कि सबके होश उड़ गए हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने दुनिया भर से कुल कितने करोड़ लूटे हैं? चलिए आगे जानते हैं कमाई का वो चौंकाने वाला आंकड़ा

Peddi Box Office Collection Day 1: ‘गेम चेंजर’ का दर्द भूलाए, पहले ही दिन कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Peddi Box Office Collection Day 1
Peddi Box Office Collection Day 1 ( Source : Social Media)

फिल्म समीक्षकों और दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जो क्यूरोसिटी थी, वह पहले दिन के कलेक्शन में साफ दिखाई दे रही है। ‘पेड्डी‘ राम चरण के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘RRR’ ने पहले दिन ₹223 करोड़ कमाए थे। ‘गेम चेंजर’ के बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद राम चरण के स्टारडम पर जो सवाल उठ रहे थे, ‘पेड्डी‘ की इस हिस्टोरिकल सक्सेस ने उन सभी आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया है।

Peddi Movie: देश से लेकर विदेश तक सिर्फ राम चरण का जलवा, जानिए हर एक कोने का कलेक्शन

Peddi Movie
Peddi Movie ( Source : Social Media)

अगर कमाई के आंकड़ों को आसान भाषा में समझें, तो फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी झंडे गाड़ दिए हैं।

  1. टोटल वर्ल्डवाइड कमाई (Gross): ₹112.49 करोड़।

  2. भारत में कुल कमाई (Net): ₹69.50 करोड़ (लगभग 12,412 शोज़ से)।

  3. विदेशों से कमाई (Overseas): ₹30.00 करोड़।

  4. एडवांस और प्रिव्यू शोज़: फिल्म ने रिलीज से ठीक पहले पेड प्रिव्यू से ही ₹18.50 करोड़ बटोर लिए थे।

  5. भाषा के आधार पर: फिल्म ने सबसे ज्यादा तेलुगु मार्केट से ₹47.20 करोड़ जुटाए, जबकि हिंदी बेल्ट से भी फिल्म ने ₹3 करोड़ का अच्छा बिजनेस किया है।

    Is Peddi Movie Hit or Flop: सिनेमाघरों में रात के शोज़ रहे हाउसफुल, जाह्नवी कपूर और राम चरण की जोड़ी ने जीता दिल

    Is Peddi Movie Hit or Flop
    Is Peddi Movie Hit or Flop ( Source : Social Media)

    ‘पेड्डी’ फिल्म को मिल रहे बेहतरीन ‘वर्ड ऑफ माउथ’ (जनता की तारीफ) की वजह से दोपहर के बाद सिनेमाघरों में पैर रखने की जगह नहीं बची। आंकड़ों के मुताबिक, रात के शोज़ में थिएटरों में 76% से ज्यादा की भीड़ देखी गई। इस फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

    जाह्नवी कपूर को लेकर दर्शकों की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह उनकी कमजोर एक्टिंग और खराब तेलुगु डायलॉग डिलीवरी है। दर्शकों का कहना है कि इतने बड़े बजट और कड़क एक्शन फिल्म में जाह्नवी का किरदार बेहद फीका और बिना गहराई का लगता है। फिल्म में राम चरण का लुक बेहद देसी और रफ-टफ है, जिसमें वह अपने समाज और खेल के लिए लड़ते दिख रहे हैं। बुची बाबू सना के डायरेक्टर और ए.आर. रहमान के म्यूजिक ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं, जिसके कारण लोग सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं।

    Peddi Starcast: बॉलीवुड से लेकर साउथ के इन दिग्गज कलाकारों ने फिल्म में फूकी जान, देखें पूरी ‘स्टार कास्ट’

    Peddi Starcast
    Peddi Starcast ( Source: Social Media)

    ‘पेड्डी’ की सफलता के पीछे सिर्फ राम चरण ही नहीं, बल्कि फिल्म की तगड़ी और दमदार स्टार कास्ट का भी बहुत बड़ा हाथ है। डायरेक्टर बुची बाबू सना ने फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के ऐसे-ऐसे एक्टर्स को इकट्ठा किया है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से बड़े पर्दे पर आग लगा दी है:

    • राम चरण (पेड्डी): फिल्म के मुख्य हीरो, जो एक क्रिकेटर और पहलवान के रूप में अपने गांव के हक के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं।

    • जाह्नवी कपूर (अचियम्मा): फिल्म की मुख्य हीरोइन और पेड्डी की प्रेमिका, जिन्होंने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया है।

    • डॉ. शिव राजकुमार (गौरानायडू): कन्नड़ सिनेमा के इस महा-सुपरस्टार ने फिल्म में पेड्डी के रेसलिंग कोच और गुरु की भूमिका निभाई है, जिसे देखकर दर्शक सिनेमाघरों में तालियां बजा रहे हैं।

    • जगपति बाबू (अप्पलासूमी): फिल्म के सबसे दमदार विलेन, जिनके और राम चरण के बीच के टकराव ने थिएटरों का तापमान बढ़ा दिया है।

    • दिव्येंदु शर्मा (रामबुज्जी): ‘मिर्जापुर’ फेम मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा ने इस फिल्म में एक बेहद दिलचस्प और अहम किरदार निभाया है।

    • बोमन ईरानी और रवि किशन: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर बोमन ईरानी और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने भी फिल्म में अपने अभिनय का जबरदस्त तड़का लगाया है।

      एक तरफ जाह्नवी कपूर को लेकर दर्शकों का गुस्सा है, तो दूसरी तरफ राम चरण का बॉक्स ऑफिस पर वन-मैन शो। देखना यह होगा कि क्या राम चरण का ये जलवा सोमवार (मंडे टेस्ट) को भी बरकरार रहता है या नहीं।

      Read More: कानून और जनता के साथ इतना बड़ा भद्दा मजाक? Shilpa Shinde के ‘झूठे खेल’ पर Hina Khan ने सरेआम…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।