करीब एक महीने की देरी के बाद आखिरकार विवेक ओबेरॉय स्टारर पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक रिलीज़ हो ही गई है। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म को लोकसभा चुनाव 2019 के कारण अपनी प्रारंभिक रिलीज की तारीख को रोक दिया गया था और चुनावों के बाद रिलीज़ करने की तारीख दी गयी थी।

चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर के बाद, प्रधान मंत्री के जीवन पर आधारित बायोपिक देखने के लिए सिनेमाघरों में अधिक से अधिक ददर्शाकों के आने की उम्मीद थी और ये फिल्म इस उम्मीद पर खरी भी उतरी ।

विवेक ओबेरॉय का बॉलीवुड करियर कुछ सालों से ठण्डा बीता है पर इस फिल्म से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी वापसी की है। पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक ने पहले दिन सफल बिसनेस करते हुए पहले दिन लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए हैं।

आपको बता दें इस फिल्म को लोकसभा चुनावों के दौरान ही रिलीज़ किया जाना था पर विपक्षी दलों ने इस फिल्म को मतदान के समय रिलीज़ करने का विरोध किया और उनकी शिकायत थी की ये फिल्म मतदाताओं को प्रभावित करेगी और इससे गलत सन्देश जायेगा।

विपक्षी दलों के विरोध के बाद फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक की रिलीज़ को 12 अप्रैल से बदल कर 24 अप्रैल किया गया। लेकिन चुनाव परिणामों को देखकर लगता है की अगर ये फिल्म पहले भी रिलीज़ होती तो खास फर्क नहीं पड़ता।

फिल्म के निर्माता संदीप सिंह का कहना है की हमने श्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उनकी कहानी काफी प्रेरणा दायक है और वो एक चाय वाले थे और 125 करोड़ की आबादी वाले देश का प्रधानमंत्री बन गए। वह आज देश के सबसे बड़े ब्रांड बन गए है।

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दूसरी रिलीज़ अर्जुन कपूर की इंडिया मोस्ट वांटेड है। हालांकि, मोदी के सत्ता में लौटने के बाद फिल्म पंडितों का कहना है की बायोपिक को अर्जुन कपूर की क्राइम थ्रिलर के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।


Download Android App
Download iOS App



