कंगना रनौत के कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘लॉकअप‘ का हिस्सा रह
चुकीं पूनम पांडे किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। पूनम और
लाइमलाइट का तो मानों पुराना नाता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव पाई
जाती है। उनकी हर पोस्ट पर फैंस अपनी नजरें लगाकर रखते हैं।
एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक्स और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है।
एक बार फिर पूनम अपने ग्लैमरस आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्ट्रेस
का एक वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वह सड़क किनारे कातिलाना
पोज देती दिखाई दे रही हैं।
पूनम पांडे का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया
है। जिसमें एक्ट्रेस, पिंक कलर की बॉडीकॉन, बैकलेस ड्रेस पहन स्टनिंग पोज देती दिख रही
हैं। इस दौरान उन्होंने सिल्वर कलर की हील पहन रखी है। साथ ही बालों का बन बनाए, और गोल्डन ईयरिंग के जरिए अपने लुक को एक्सेसराइज करती नजर आ रही हैं।
इस ड्रेस ने तो पूनम की खूबसूरती पर मानों चार चांद लगा दिए हो। इस वीडियो को
सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर और लाइक किया जा रहा है। वहीं फैंस वीडियो
पर अपने रिएक्शन भी दे रहे है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है,’अब यही देखना बाकी रह गया था।‘
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’इन सेलेब्स के कपड़ों की चॉइस को क्या हो गया
है।‘ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’इन्हें इतना प्रमोट करने
की क्या जरूरत है।‘ ऐसे ही बाकी कुछ यूजर्स भी भद्दे कमेंट कर पूनम
को आड़े हाथों लिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सोशल मीडिया पर लोगों ने पूनम को
उनकी बोल्ड ड्रेस को लेकर खरी-कोटी सुनाई हो।
इससे पहले भी पूनम का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह ऊप्स मोमेंट का
शिकार होते-होते बच गई थी। उस वीडियो में एक्ट्रेस का डांस करते हुए क्रॉप टॉप ऊपर
की तरफ खिसक जाता है, लेकिन तभी उनके एक दोस्त आगे आकर उन्हें संभाल लेते है। उस
वक्त भी लोगों ने पूनम को जमकर लताड़ लगाई थी।


Download Android App
Download iOS App






.jpg)



