बीते दिनों यूट्यूब सेलिब्रिटी दानिश जेहान की एक्सीडेंट में हुई मौत का दुःख अभी खत्म भी नहीं हुआ था की फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रहे है जिसमे पता चला है की मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की भी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात 28 जनवरी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में एक मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की मृत्यु हो गई। जबकि उनके पति निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मीडिया को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कलाकार पति-पत्नी सोमवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कार से जा रहे थे, तभी सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट यह हादसा हुआ। उनकी कार (डीएल 3सी 4461) किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई और चकनाचूर हो गई।
मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जनपद की रहने वाली शिवानी भाटिया पिछले कई वर्षों से दिल्ली के लाजपतनगर में पति निखिल भाटिया के साथ रह रही थीं। वो दिल्ली एनसीआर और आसपास के शहरों में पॉप गायिका के रूप में बड़ी पहचान बना चुकी थीं।
बताया जा रहा है की सोमवार को आगरा में उनका एक शो था। इसके लिए पति के साथ आगरा जा रही थीं। गाड़ी शिवानी भाटिया के पति निखिल चला रहे थे। सोमवार शाम ही दोनों दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुए थे।
मांट टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने दोनों को किसी तरह से कार से निकाला और नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिवानी भाटिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शिवानी भाटिया के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए। निखिल को भी उपचार के लिए परिजन दिल्ली ले गए हैं।


Download Android App
Download iOS App









