बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं कपल की शादी के बाद उनके वेडिंग फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं। साथ ही वेडिंग सेरेमनी से कुछ अनसीन वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर सामने आए है, जिनमें बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल आलिया और रणबीर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखे जा रहे है।
.jpg)
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की ड्रीम इंटीमेट वेडिंग से अब कपल की कुछ शादी के बाद की सेरेमनी के फोटोज़ और वीडियोज़ भी अब सामने आ गए है। इस पोस्ट वेड़िंग फोटोज़ और वीडियोज़ में दोनो काफी खुबसूरत दिखाई दे रहे है। ये फोटोज़ और वीडियोज़ भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। साथ ही दोनों के फैंस जमकर काफी तारीफें करते नहीं थक रहे है। इन फोटोज़ में जहां रणबीर और आदर जैन सफेद कुर्ते में नज़र आ रहे हैं, तो वहीं आलिया रेड कलर के एथनिक लिबास में नज़र आ रही हैं। साथ ही आलिया ने माथे पर अपना वेडिंग मांग टीका भी पहना हुआ है।
.jpg)
वहीं बात करें वीडियो की, तो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया और रणबीर जमकर डांस कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में रणबीर का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन दोनों बहुत खुश लग रहे हैं। वीडियो में आलिया लाल रंग के अनारकली सूट में हैं तो वहीं रणबीर ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना है। साथ ही आलिया रणबीर के गले में बाहें डाले मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान के फेमस गाने ‘छइयां-छइयां’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
साथ ही इस वीडियो के अलावा एक और डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट, करण जौहर के साथ ‘राधा तेरी चुनरी गाने पर’ डांस करती दिख रहीं हैं। बता दें कि करण जौहर, आलिया भट्ट को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। औऱ मेहंदी के दिन वो आलिया को देखकर इमोशनल भी हो गए थे। इस वीडियो को देखने के बाद तो कमेंट की बाढ़ आ गई है। वहीं, एक फैन ने लिखा- वाह क्या बात है, संगीत में तो खूब डांस किया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- फुल एंज्वाय।


Download Android App
Download iOS App



