कॉफ़ी विद करण के छठे सीज़न में अब तक पिता-पुत्री, भाई-बहन, पति-पत्नी और BFFs जैसी शानदार जोड़ियां आयी है । इस सीजन के पहले एपिसोड में शिरकत की बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने और इसके बाद रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने भी एक साथ इस शो में आकर समा बांधा।
इस शो के इस सीजन के अंतिम एपिसोड में शिरकत की फिल्म बाहुबली की तिकड़ी प्रभास, राणा डुग्गुबाती और एसएस राजामौली ने और इनके आने पर शो में जबरदस्त मस्ती हुई और साथ ही दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हुआ।
बीते एपिसोड में करण जौहर प्रभास और राणा डुग्गुबाती से कई ऐसी राज़ बाहर निकलवाने में कामयाब हुए जिन्हे जानकर हर कोई हैरान रह गया। करण ने इस एपिसोड में प्रभास , राणा और एसएस राजामौली से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई सारे सवाल किये।
जब करण ने प्रभास और राणा से पूछा कि क्या वे सिंगल हैं, दोनों ने कहा कि वे सिंगल हैं। जब करण ने प्रभास से अनुष्का शेट्टी के साथ डेटिंग के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि नहीं। प्रभास ने कहा कि अगर दो लोग दो साल तक साथ काम करते हैं, तो लोग उनका नाम जोड़ने लग जाते है ।
इसके बाद करण ने राणा से त्रिशा के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “वह (त्रिशा) करीब बीते 10 सालों से मेरी दोस्त है। हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं और थोड़े समय के लिए डेट भी कर चुके हैं। लेकिन मुझे लगता है कि चीजें काम नहीं कर रही हैं।
इसके बाद रैपिड-फायर राउंड काफी मजेदार रहा और इसकी शुरुआत हुई राणा से। पहला सवाल था की सबसे हॉट अभिनेत्री वो किसे मानते है जिसके जवाब में राणा दीपिका पादुकोण का नाम लिया। साथ ही प्रभास के लिए रिलेशनशिप में किस अभिनेत्री को चुनना चाहेंगे, ये पूछने पर , उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम लिया।
जब प्रभास की बारी आई तो उन्होंने कहा कि वह त्रिशा के साथ राणा को डेट पर भेजना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अनुष्का तेलुगु फिल्म उद्योग की सबसे सेक्सी अभिनेत्री और उनकी पसंदीदा सह-कलाकार है । इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण देखकर वो नर्वस होने लगते है।


Download Android App
Download iOS App









