बाहुबली स्टार प्रभास से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेंगे ऋतिक-दीपिका, सालार और फाइटर होगी आमने-सामने

Summary :

बाहुबली फेम प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है फिल्म अगले साल 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात ये है कि इस दिन ही ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर भी रिलीज होगी। ऐसे में सालार और फाइटर का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।

हाल ही में आमिर खान
की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार स्टारर रक्षा बंधन का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को
मिला था। रिलीज से पहले दोनों फिल्मों को लेकर काफी विवाद भी देखने के मिला, जिस वजह
से दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई। वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर जल्द
ही एक और क्लैश देखने को मिलने वाला है। इस बार साउथ सुपरस्टार प्रभास और एक्शन
हीरो ऋतिक रोशन की बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलने वाली है।

Hrithik Roshan reviews Aamir Khan's Laal Singh Chaddha; says, “Go now.  Watch it” : Bollywood News - Bollywood Hungama

साउथ सुपरस्टार
प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सालार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
फिल्म के मेकर्स ने एक दमदार पोस्टर के साथ
फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है
, जिसमें सुपरस्टार प्रभास
एक दम रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित
‘सालार’  एक हाई-वोल्टेज
ऐक्शन फिल्म है। इसे इंडिया समेत मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे कई देशों में शूट
किया गया है।

बता दें कि सुपरस्टार प्रभास की इस मच अवेटेड फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित
है। फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स
ने
‘सालार’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म 28
सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में श्रुति हासन भी अहम रोल
में नजर आने वाली हैं।

Deepika Padukone-Hrithik Roshan's Fighter 'gang is ready for take off', see  photos | Entertainment News,The Indian Express

दरअसल, यह डेट पहले से ही बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म के लिए रिजर्व थी। इसी दिन
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर
एरियल एक्शन फिल्म फाइटर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन
सिद्धार्थ आनंद कर रहे है। ऋतिक और सिद्धार्थ पहले फिल्म वॉर में एक साथ काम कर
चुके है वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

वहीं जब से फिल्म सालार की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है तब से बॉक्स ऑफिस पर सुररस्टार
के बीच क्लैश की खबरें तेज हो गई है। सालार में प्रभास का एक्शन अवतार देखने को
मिलने वाला है वहीं फाइटर तो बॉलीवुड की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। ऐसे में दोनों
ही फिल्मों को लेकर फैंस का उत्सुकता काफी ज्यादा है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस
पर कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ती है।

 

Desk Team