साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर-पॉलिटीशियन कृष्णम राजू का 82 साल की
उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। कृष्णम राजू को अंतिम विदाई देने उनके घर पर
तेलुगु इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचे थे। अपने चाचा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाहुबली
फेम प्रभास अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनका रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो
रहा है जिसे देखकर अभिनेता के फैन्स भी काफी दुखी हो गए हैं।
बता दें कि, कृष्णम राजू 1970, 80 के दशक के
काफी पॉप्युलर ऐक्टर रहे हैं। एक्टिंग करियर के बाद वह राजनीति में आ गए थे।
प्रभास कृष्णम राजू के दिवंगत छोटे भाई उप्पलापति सूर्यनारायण राजू के बेटे हैं।
प्रभास अपने चाचा के साथ 2009 में फिल्म बिल्ला में काम कर चुके हैं। साल 2010 में
प्रभास के पिता का निधन हुआ था। पिता के निधन के बाद प्रभास अपने चाचा के ही काफी
करीब थे।
प्रभास के अंकल कृष्णम राजू ने हैदराबाद के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। मीडिया
रिपोर्टस के मुताबिक, उन्हें कोरोना हुआ था जिसके बाद दिक्कतें बढ़ गई थीं। उनकी
अंतिम यात्रा से प्रभास का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह रोते और आंसू पोछते दिखाई
दे रहे हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
#Prabhas annaaaa😭😭😭💔💔💔💔
Please stay strong 😭😢 pic.twitter.com/s9FmHCC8SY
— Prabhas (@salaar280) September 11, 2022
प्रभास के रोते हुए वीडियो को देखकर उनके फैंस का भी बुरा हाल हो गया है।
वायरल वीडियो पर कई फैंस ने दिल टूटने और रोने वाले इमोजी बनाए हैं। साथ ही प्रभाष
को स्ट्रॉन्ग रहने के लिए लिखा है। अपने हीरो को रोता देख कई फैन्स परेशान हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हैं जिनमें एक्टर चिरंजीवी प्रभास को ढांढस
बंधाते दिख रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं।
अभिनेता जल्द ही फिल्म सालार में नजर आएंगे। इस फिल्म प्रभास के अलावा एक्ट्रेस
श्रुति हासन भी अहम रोल में है। वहीं इसके अलावा प्रभास फिल्म आदिपुरुष में कृति
सेनन, सैफ अली खान के साथ दिखेंगे। प्रोजेक्ट के में बाहुबली एक्टर के साथ दीपिका
पादुकोण पहली बार लीड रोल में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App






