कोरोना वायरस से संक्रमित अब बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे की मां हो गयीं हैं। मां के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर सत्यजीत ने खुद दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपनी मां की तबीयत के बारे में विस्तार से बताया।

कोरोना पॉजिटिव निकलीं सत्यजीत दुबे की मां
इंस्टाग्राम पर सत्यजीत दुबे ने अपनी मां के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। सत्यजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, बीते कुछ दिन से मेरी मां, बहन और मेरे लिए थोड़े मुश्किल साबित हुए हैं। कुछ दिनों से मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें माग्रेन था, तेज बुखार भी था और शरीर में दर्द भी महसूस हो रहा था। हमने उनका कोरोना टेस्ट करवाया और वो पॉजिटिव पाई गईं। उन्हें नानावती अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। मुझे उम्मीद है कि वो और मजबूत होकर बाहर आएंगी। मुझे और मेरी बहन को कोई लक्षण नहीं है।
सत्यजीत ने की कोरोना वॉरियर्स की सराहना
बता दें कि कोरोना वॉरियर्स की तारीफ सत्यजीन ने की। उन्होंने कहा, मैं अपने दोस्त, पड़ोसी, बीएमसी वर्कर और डॉक्टरों का शुक्रिया करना चाहता हूं. उनका प्यार अभूतपूर्व है। इसके साथ ही एक रोचक किस्सा भी सत्यजीत ने अपनी पोस्ट में बताया। उन्होंने कहा कि एक पुलिस वाले ने उन्हें फोन कर कैसे चिंता नहीं लेने को कहा। इतना ही नहीं बेझिझक फोन करने और मदद मांगने के लिए भी पुलिसकर्मी ने सत्यजीत को कहा।
इसके अलावा सत्यजीत दुबे ने कई जरूरी बातों के बारे में अपनी अन्य पोस्ट में बताया। सत्यजीत ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव उनकी मां हैं लेकिन सांस लेने में तकलीफ या लगातार बुखार जैसे लक्षण उनमें नहीं थे।

सत्यजीत के अनुसार माग्रेन की शिकायत उनकी मां को थी और उनका जी घबराता था। एक्टर ने आगे कहा कि अपनी मां से बात वीडियो कॉल के जरिए वह कर रहे हैं। संजय दत्त के साथ फिल्म प्रस्थानम में सत्यजीत ने काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



