Raj Babbar के बेटे प्रतीक बब्बर ने प्रेमिका से चुपचाप कर ली सगाई

Summary :

अपनी दमदार आवाज और बेहद ही शानदार अदाकारी से फिल्मों में खौफ पैदा करने वाले एक्टर Raj Babbar को भला आज कौन नहीं जनता है। Raj Babbar आज

अपनी दमदार आवाज और बेहद ही शानदार अदाकारी से फिल्मों में खौफ पैदा करने वाले एक्टर Raj Babbar को भला आज कौन नहीं जनता है। Raj Babbar आज भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। राज बब्बर अब केवल एक्टर ही नहीं बल्कि एक राजनेता भी बन चुके है।

अब वह फिल्मों में कम बल्कि राजनीति की गलियारों में ज्यादा दिखाई देते हैं। राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी एक फिल्म अभिनेता बन चुके हैं। बता दें कि उन्होंने फिल्म एक दीवाना था से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। Raj Babbarअपनी पिता जितनी सफलमा तो हासिल नहीं कर पाए लेकिन फिर भी वो कभी-कभी सुर्खियों में जरूर रहते हैं।

बता दें कि ये कुछ फिल्मों में लीड एक्टर तो कई फिल्मों में साइड रोल भी कर चुके हैं। हाल ही में Raj Babbarअपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए हैं। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। वहीं लोगों का कहना है कि प्रतीक बब्बर की गर्लफ्रेंड ज्यादा सुंदर नहीं है।

लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि प्यार कभी भी सुंदरता से नहीं होता है। दरअसल लोगों का कहना है कि गर्लफ्रेंड भी उनके जैसे ही होनी चाहिए। लेकिन कुछ लोगों ने सादगी के लिए प्रतीक की तारीफ भी की है।

प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई

एक्टर प्रतीक बब्बर और उनकी लेखिका-निर्देशक प्रेमिका सान्या सागर ने सगाई कर ली है। दोनों पिछले एक साल से डेटिंग कर रहे थे और उन्होंने लखनऊ में सान्यास फॉर्महाउस में आयोजित एक समारोह में सगाई कर ली।

रोका कार्यक्रम में वर-वधु दोनों पक्षों के परिवार के करीबी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रतीक के पिता राज बब्बर उनकी मौसी दिवंगत स्मिता पाटिल की बहन और सान्या के माता-पिता कार्यक्रम में मौजूद थे।

प्रतीक ने बयान जारी कर अपनी सगाई की खबर साझा की। उन्होंने बताया, जब से वह मेरी जिंदगी में आयी हैं मैं एक बहुत ही सुरक्षित व्यक्ति हो गया हूं। वास्तव में मैंने दिसंबर में गोवा में टाइम आउट 72 संगीत कार्यक्रम में सान्या से सामने धुटने टेक कर प्रेम का इजहार किया था और किसी को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी, यहां तक कि उसके माता-पिता को भी नहीं।

https://www.instagram.com/p/BeQD2F_F_XD/?utm_source=ig_embed

बता दें की प्रतीक-सान्या दोनों एक-दूसरे के 8 साल से जानते हैं। दोनों ने 2017 में डेट करना शुरू किया। दोनों की सगाई का फंक्शन लखनऊ में हुआ। सूत्रों ने बताया सगाई का फंक्शन बहुत ही प्राइवेट रखा गया था। प्रतीक सगाई के प्रोग्राम को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे। वह किसी तरह की मीडिया सुर्खियां नहीं चाहते।

 

 

 

Desk Team