Farhan Akhtar पत्नी अधुना को छोड़ इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Farhan Akhtar पत्नी अधुना से तलाक के बाद बहुत समय से अभिनेत्री श्रद्घा कपूर को डेट कर रहे थे। यहां तक कि फरहान के अधुना से तलाक का

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Farhan Akhtar पत्नी अधुना से तलाक के बाद बहुत समय से अभिनेत्री श्रद्घा कपूर को डेट कर रहे थे। यहां तक कि फरहान के अधुना से तलाक का कारण भी श्रद्घा को बता दिया गया है लेकिन एकदम से श्रद्घा ने फरहान को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

Farhan Akhtar और अधुना की शादी की बात करें तो दोनों की शादी 17 साल पहले 2000 में हुई थी। इनकी मुलाकात ‘दिल चाहता है’ के सेट पर हुई थी। बता दें कि अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। अब दोनों बेटियां अधुना के साथ रहती हैं। खास बात ये है कि Farhan Akhtar और अधुना ने आपसी रजामंदी से तलाक लिया है। 

फरहान अख्तर श्रद्धा कपूर को नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस को कर रही है डेट

Farhan Akhtar अब श्रद्धा कपूर के बजाय एक खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। खबर के मुताबिक, फरहान ने श्रद्धा से अपना रिश्ता तोड़ते हुए 37 साल की ऐक्ट्रेस और सिंगर शिबानी दांडेकर को अपना लिया हैं। यह दोनों एक दुसरे को फ़िलहाल डेट कर रहे हैं।

साल 2015 से बॉलीवुड एक्टर Farhan Akhtar और शिबानी एक दुसरे को जानते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह दोनों लगातार एक दुसरे के साथ वक्त बिताते स्पॉट किए जा रहे हैं। फरहान जिस शो को होस्ट कर रहे थे उसी शो की शिवानी भी हिस्सा थी।

खबरों के मुताबिक जब इस बारे में फरहान और शिबानी से बात करने की कोशिश की गई तो दोनों ने भी इस बारे में कुछ ना कहना ही बेहतर समझा। शिवानी ने मीडिया के सवारों के जवाब नहीं दिए और फरहान ने मेसेज का रिप्लाई नहीं दिया।

इस अभीनेत्री के प्यार में हुए पागल

फरहान अख्तर एक मॉडल और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर नाम से डेटिंग कर रही हैं हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। खबरों के अनुसार फरहान अख्तर और शिबानी पिछले महीने लंदन में एक-साथ समय बिता रहे थे।

https://instagram.com/p/BlIN1cthqU6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दीवा के साथ फोटो कैप्शन दिया , ”ओह .. आह .. दुनिया ले लो और इसे लाल रंग दें ..”जबकि शिबानी हाल ही में एक्ट्रेस के साथ अपने लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया।

शिबानी की दो बहनें अनुषा और अपेक्षा हैं। शिबानी ने अपनी दोनों बहनों के साथ मिलकर D-Major बैंड बनाया है। उनकी बहन अनुषा मॉडल, सिंगर, एक्ट्रेस और वीजे हैं। वो एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं।

शिबानी लंदन, अमेरिका और अफ्रीका में पली-बढ़ी हैं। 2001 में वो न्यूयॉर्क चली गई थीं। वहां उन्होंने अमेरिकन टीवी में काम करना शुरू कर दिया था। वो झलक दिखला जा सीजन 5 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

 

Desk Team