प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने की हैंड्स- डाउन एक्सरसाइज, वायरल हुई फोटो

Summary :

फोटो में प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा शीर्षासन करती दिखाई दे रही हैं और विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं। तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और विराट काफी केयरफुल होकर उन्हें पैरों पर सपोर्ट दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी- अभी एक फोटो शेयर की है। ये फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई। लेकिन ऐसा क्या है उस फोटो में की लोग उसे इतना पसंद कर रहे है। दरअसल फोटो में प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा शीर्षासन करती दिखाई दे रही हैं और विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं। तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और विराट काफी केयरफुल होकर उन्हें पैरों पर सपोर्ट दे रहे हैं। 
फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, “ये ‘हैंड्स- डाउन और लेग्स अप एक्सरसाइज है। योग मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है, मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा कि मैं ऐसे सभी आसन करती रह सकती हूं जिनमें बहुत ज्यादा ट्विस्ट करना या बहुत ज्यादा आगे झुकना नहीं है, लेकिन जाहिर तौर पर सटीक और जरूरी सपोर्ट के साथ। शीर्षासन के लिए, जो कि मैं कई सालों से कर रही हूं, मैंने इस बात की तसल्ली करी कि मैं दीवार को सहारे की तरह इस्तेमाल करूं और मेरे बहुत काबिल पति मुझे संतुलन बनाने में मदद करें, ताकि मुझे ज़्यादा सुरक्षा मिले.”
अनुष्का ने लिखा, “ये मैंने अपने योगा टीचर के सुपरविजन में किया। मुझे बहुत खुशी है कि मैं प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखी हुए हूं।”
बता दें कि महज 1 घंटे में इस तस्वीर को 15 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है। अब ये फोटो तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

Desk Team