टीवी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली है यह न्यूज़ उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद जाहिर की थी। बता दे जैसे ही गौहर खान के फैंस को इस खुशखबरी के बारे में पता चला तो गौहर और जैद को उनके फैंस ने भर भर कमेंट कर बधाई दी।

वही टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विनर रही गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को कोरियोग्राफर जैद दरबार से शादी की थी अब कपल सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे की ऑफिशियल घोषणा कर चुका है ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने हस्बैंड को टैग करते हुए अपने फैंस के साथ उस खुशखबरी को शेयर किया था।

वही वही 39 साल की गौहर फिलहाल प्रेग्नेंट है और अपने होने वाली बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं ऐसे में रमजान पाक का महीना भी जल्द ही शुरू होने वाला है और इस साल गौहर हर साल की तरह रोजे नहीं रखने वाली इस बात का फैसला करते हुए गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है।

बता दे इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में एक फैन द्वारा सवाल पूछे जाने पर गौहर ने ये न्यूज शेयर की थी, गौहर के एक फैन ने उनसे पूछा था, “रमजान जल्द ही आने वाला है तो क्या आप इस बार प्रेग्नेंसी में रोजा रख पाएंगी? बहुत सारी दुआ” अपने फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए गौहर ने शानदार तरीके से उसका रिप्लाई दिया।

गौहर खान ने लिखा, “नहीं, मुझे नहीं लगता है कि मैं रोजा रख पाने में सक्षम हूं। हालांकि, मैं रमजान के मौके पर इबादत करूंगी। मैं हर रोजे के स्थान पर जरूरतमंदों को भोजन कराऊंगी! कृपया मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में रखें”।


Download Android App
Download iOS App



