2018 में साउथ एक्ट्रेस प्रिया
प्रकाश वारियर की एक वीडियो साशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वीडियो में प्रिया
को विंक करते हुए देख लाखों फैंस अपना दिल हार गए और देखते ही देखते प्रिया नेशनल
क्रश बन गई। वीडियो में प्रिया क्वूट इशारे करते हुए आंख मारती दिखती हैं, जिसके
बाद ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई थी। अब एक बार फिर प्रिया प्रकाश
इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। इस बार प्रिया अपनी हॉट अदाओं की वजह से चर्चा में
बनी हुई हैं।
अपनी विंक से लाखों लोगों
की नीदें चुराने वाली प्रिया प्रकाश वारियर की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो
रही है। अपनी क्यूट अदाओं के लिए जाने जानी वाली प्रिया इस बार हॉट अवतार में नजर
आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अवतार फैंस की आखें खुली की खुली रह गई हैं और वो
एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि प्रिया ने
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिकनी फोटोज पोस्ट की है। फोटोज में प्रिया बिकनी पहने
हुए पूल में नहाती नजर आ रही हैं। प्रिया की इन तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा
दिया है। इन तस्वीरों में वो बला की खूबसुरत लगने के साथ-साथ हॉट भी दिख रही हैं। फोटोज
में प्रिया पिंक कलर की बिकनी में दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड में नीला आसमान
दिख रहा हैं। इसके साथ ही कैप्शन में प्रिया ने सिर्फ एक बटरफ्लाई इमोजी बनाया है।
प्रिया की तस्वीरों पर
सिर्फ कुछ समय में ही 3 लाख से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं।वहीं, एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट
की बात करें तो उनके पास कई साउथ प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। प्रिया की
मलयालम फिल्म कोल्ला 22 अक्टूबर को
बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसका साथ ही एक्ट्रेस को पास एक हिंदी और एक कन्नड़
फिल्म भी है। जो अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।


Download Android App
Download iOS App





