टीवी सीरियल ‘उडारियां’ में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। बिग बॉस 16 में भी प्रियंका और अंकित की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दर्शकों को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन ये जोड़ी काफी पसंद है और लोगों को उडारियां से ही इनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगती है। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट कर रिएक्ट करते रहते हैं।

पिछले काफी वक्त से टीवी गलियारों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों हमेशा ही एक-दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते आए हैं। हालांकि अब इतने टाइम बाद खुद एक्ट्रेस प्रियंका ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और साथ ही अपने और अंकित गुप्ता के रिश्ते का सच भी बताया है।

हाल ही में दिए मीडिया इंटरव्यू के दौरान पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने को-एक्टर अंकित गुप्ता को डेट करने की खबरों को लेकर खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके और अंकित को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं वो सिर्फ अफवाह हैं जबकि रियल में ऐसा कुछ नहीं है। एक बार फिर प्रियंका ने अंकित को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया।

इस बारे में प्रियंका ने कहा, “ये रिश्ता बिल्कुल एक प्यारी सी दोस्ती कहलाता है यार। मैं ईमानदारी से बताऊं तो वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। कुछ रिश्ते ना आपको पता नहीं होते हैं। उसने कभी नहीं सोचा होगा कि मेरी उससे इतनी अच्छी दोस्ती हो जाएगी। मुझे तो हमेशा से पसंद था, मुझे उसे छेड़ना पसंद था। मेरे को अच्छा दोस्त पहले से लगने लगा था वो। लेकिन वो लोगों से थोड़ा दूरी बनाए रखता है ना।”

इतना ही नहीं उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, “बाद में अंकित को भी एहसास हुआ कि यार अच्छा है। तो ये रिश्ता पूरा दोस्ती का है, उससे ज्यादा कुछ नहीं है।” इससे पहले अंकित संग नाम जुड़ने पर प्रियंका ने कहा था कि वो इस वक्त काम पर ध्यान दे रही हैं और दूसरी चीजों के लिए उनके पास कोई वक्त नहीं है। इस बारे में अभी तक अंकित की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



