बॉलीवुड स्टार और हॉलीवुड की उभरती कलाकार प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर और कॉमेडियन वीर दास का स्टैंडप कॉमेडी शो अटेंड किया। प्रियंका इस वक़्त अपने पति के निक जोनास के नई यॉर्क में ही रहती है। प्रियंका ने ये शो अपने दोस्तों के साथ लॉस एंजेलेस में देखा। वीर दास इस वक़्त नेटफ्लिक्स के लिए लाइव स्टैंडप कॉमेडी शो कर रहे है। वो शो के लिए लॉस एंजेलेस गए हुए थे।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने फ्रैंड्स के साथ वीर का शो अटेंड किया और इंस्टाग्राम पर अपनी डे आउट की तस्वीरें शेयर की। प्रियंका ने वीर के लिए एक encouragement नोट भी लिखा। तस्वीरो में देखा जा सकता है की प्रियंका वीर का शो के बाद ग्रीन रूम में वेट कर रही है।इस मौके पर प्रियंका ने ऑरेंज और यल्लो कलर की जैकेट पहनी हुई है। प्रियंका ने बैकस्टेज अपने फ्रेंड्स के साथ मस्ती भी की और फिर वह वीर से मिली।
प्रियंका ने पोस्ट डालते हुए लिखा “क्या दिन है! जबर्दस्त दोस्त एक कमाल के दोस्त को देखकर वही करते हैं जो वह सबसे अच्छा करता है! @विरदास आप मेरे लिए इतने बहादुर और इतने प्रेरणादायक हैं! मुझे नहीं पता था कि मेरे आँसू हँस रहे थे !! हमारे पास होने के लिए Thx! साथ ही आपको LA में देखकर ख़ुशी हुई। @pearlthusi जल्द ही वापस आओ! @cavanaughjames क्या आप आख़िरकार आगे बढ़ रहे हैं? लव यू टू @दिव्या_ज्योति,”

प्रियंका के पोस्ट डालते ही वीर दास ने प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा “आने के लिए शुक्रिया! हममें से बाकी लोगों के लिए सभी दरवाजे खोलने के लिए धन्यवाद। और हमेशा कमाल और कूल और फनी रहने के लिए धन्यवाद! आपमें मेरी बड़ी श्रद्धा है।” प्रियंका ने अपनी पोस्ट में वीर दास के शो की ओपनिंग वीडियो भी शेयर की। जो की नेटफ्लिक्स ने ओर्गनाइज किया था।
शो के बाद वीर दास ने भी शो के बारे में एक पोस्ट की थी। आपको बता दे पिछले साल वीर दास के वाशिंगटन में हुए शो में सुनाई गयी पोएट्री ‘two indias’ की वजह से उन्हें लोगो ने काफी ट्रोल किया था।


Download Android App
Download iOS App



