केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के एक संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीजेआई एनवी रमण भी मौजूद रहे। सम्बोधन में रिजिजू ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने के लिए अदालतों का एक सुरक्षित वातावरण में कार्य करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने न्याय वितरण तंत्र को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन अदालतों ने डिजिटल माध्यमों के जरिये इन चुनौतियों का सामना किया। सुप्रीम कोर्ट डिजिटल माध्यम से 28 लाख से अधिक डिजिटल सुनवाई करके दुनियाभर में पहले स्थान पर रहा है। उच्च न्यायालयों और अधीनस्थ अदालतों ने मिलकर लगभग दो करोड़ मामलों पर डिजिटल माध्यम से सुनवाई की।
CJI ने खाली पद भरने पर दिया जोर, बोले-PIL के पीछे अच्छे इरादों का होता है दुरुपयोग
उन्होंने कहा, ”मैं याद दिलाना चाहता हूं कि न्याय का स्वतंत्र और निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करने के लिए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि अदालतें सुरक्षित और अच्छे वातावरण में काम करें। मैं राज्य सरकारों से न्यायाधीशों और अदालत परिसरों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं।”


Download Android App
Download iOS App



