किसी बड़ी एक्ट्रेस को नहीं बल्कि इस स्टार किड को मानती अगली सुपरस्टार Priyanka Chopra, नेशनल टीवी पर कही ये बात

Summary :

हाल ही में अपने फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में नज़र आयी प्रियंका चोपड़ा से जब अगले सुपर स्टार को लेकर सवाल पूछा गया तो उसके जवाब में एक्ट्रेस बॉलीवुड स्टार किड अलाया एफ का नाम लेती नज़र आई जिसका शुक्रियादा कहती हुई अलाया ने भी एक पोस्ट शेयर की।

बॉलीवुड से लेकर आज हॉलीवुड तक में नाम के झंडे गाड़ लेने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचना की मोहताज नहीं। आज शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो पीसी का नाम न जानता हो। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। 
इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने आने कुछ ऐसी बात कही हैं जिसने सबका ध्यान उनकी ओर खींचा। वीडियो में प्रियंका ने बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार के नाम का खुलासा किया है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर वह कोनसी स्टार किड हैं जिसने पीसी के दिल में अपने लिए जगह बना ली हैं…?
इस एक्ट्रेस को बताया पीसी ने अगली सुपरस्टार 
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फिल्म से जुड़े एक इवेंट में पहुंची थी। जहां इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार कौन होगी, तो इसपर एक्ट्रेस ने अपना जवाब देते हुए कहा कि, ‘मैं सच में पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला (Alaya F) को बहुत पसंद करती हूं, कुछ सालों में ये सामने भी आ जाएगा कि मैं सही कह रही हूं या नहीं.’
बस फिर क्या था प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और वीडियो पर यूजर्स अपने कमेंट करते हुए ये कह रहे हैं कि अब अलाया एफ को अच्छी फिल्में मिलेगी, आखिर प्रियंका ने जो उनका नाम ले दिया है। मालूम हो कि अलाया ने सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया था इसके बाद भी अलाया को कई फिल्म्स में देखा जा चूका हैं। 
प्रियंका को शुक्रिया कहती नज़र आई अलाया 
वहीं अलाया ने प्रियंका के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करते हुए खास नोट लिखा है जिसमे अलाया ने लिखा, ‘मैं शब्दों में इस बयान नहीं कर सकती, कि कैसा महसूस हो रहा है. आपकी मोस्ट मोस्ट फेवरेट स्टार आपका नाम तब ले, जब कोई उनसे पूछे कि अगला सुपरस्टार कौन होगा, तो इससे अच्छी फिलिंग कुछ और नहीं हो सकती दुनिया में…थैंक्यू थैंक्यू प्रियंका चोपड़ा’
इस फिल्म अभिनय करती दिखेंगी अलाया एफ
अब अलाया एफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘फ्रेडी’ में देखा गया था। जो कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने अपना काफी प्यार दिया था साथ ही उनके अभिनय की काफी प्रशंसा भी की थी। इसके अलावा अब एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत’ नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं जिनमे उनको देखना काफी दिलचस्प होगा। 

Desk Team