बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फैशन के मामले में हॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने ड्रैसिंग स्टाइल से बॉलीवुड और हॉलीवुड की हीरोइनों को मात देती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन फैशन मैगजीन बाजार के लिए फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका लुक काफी ही किलर लग रहा है।
प्रियंका ने इस फोटाशूट में बहुत ही डिफरेंट एंगल से तस्वीरें क्लिक कराई हैं। प्रियंका एक तस्वीर में रेड कलर की लैगकट गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
तो प्रियंका की दूसरी तस्वीर में एक बैकलेस आउटफिट ड्रेस पहना हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस फोटोशूट में अलग-अलग तरह की ड्रेसेस पहनकर तस्वीरें क्लिक करवाईं हैं।
प्रियंका ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस शूट के लिए उनके फोटोग्राफर ग्रैग स्लेव्स ने क्लिक किए हैं।
प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार बॉॅलीवुड की फिल्म जय गंगाजल में देखा गया था। अब वह फिल्मों और टीवी सीरियलों में काफी बिजी हैं।
उनकी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म एक किड लाइक जैक और इज नॉट इट रोमांटिक है जो इस साल रिलीज होगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App







