रोका सेरेमनी के बाद Priyanka Chopra ने अनाथ आश्रम में बच्ची संग लगाए जोर के ठुमके,वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की सगाई के बाद अब हर तरफ बधाईयों का सिलसिला जारी है। दोनों की सगाई की फोटोज

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopra और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की सगाई के बाद अब हर तरफ बधाईयों का सिलसिला जारी है। दोनों की सगाई की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इसी दौरान जब Priyanka Chopra के मंगेतर निक जोनस और उनके पूरे परिवार के साथ रविवार को मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुंची थी। वहां प्रियंका और निक ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। दिव्यांग बच्चों से मुलाकात करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

https://twitter.com/PcOurHeartbeat/status/1031264906690146304

इस बीच निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें Priyanka Chopra एक बच्ची संग फिल्म गुंडे के हिट सॉन्ग ”तूने मारी एंट्री” पर डांस कर रही हैं। हाल ही में निक जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका एक बच्ची के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BmrLJyhnirY/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

priyanka chopra-nick jonas का सगाई के बाद अब ये वीडियो हुआ वायरल

इस खास मौके पर दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात

बता दें कि अपनी सगाई के अगले दिन यानि की रविवार को Priyanka Chopra और निक को उनके परिवार के साथ एक बार फिर से स्पॉट किया गया। दोनों कार में बैठकर अनाथ बच्चों से मिलने के St Catherine’s orphanage लिए जा रहे थे।

https://www.instagram.com/p/Bms0-6zFI9e/?hl=hi&taken-by=filmygyan

 सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra और निक की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। सगाई के बंधन में बंधने के बाद इस जोड़े ने इस खुशी के अवसर पर अनाथ बच्चों को याद करते हुए उनके साथ कुछ समय बिताने का फैसला किया।

https://www.instagram.com/p/BmqTsxhHxEh/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बता दें की शनिवार की सुबह Priyanka Chopra और निक की सगाई हुई थी। इस खास मौके पर निक जोनस देसी लुक में हैंडसम लग रहे थे तो वहीं उनके माता पिता भी ट्रैडिशनल इंडियन लुक में नजर आए थे। सगाई के बाद शनिवार शाम को करीबी दोस्तों और चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स के लिए इस जोड़े ने एक पार्टी ऑर्गनाइज़ की थी।

 

Desk Team