ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपनी नई पोस्ट को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। जहां बीते दिन एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आई तो वही अब हाल ही में एक बार फिर उनका बेहद हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। अपनी नई फोटो और वीडियो में देसी गर्ल को लॉस एंजेलिस के स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वहीं पीसी ने अपने सिजलिंग लुक से सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया नया पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी ये नई फोटोज शेयर की है, इसके कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं- जब आपको स्वयं की देखभाल के लिए मनचाहे पल मिलते हैं…साउंड ऑन, क्या आप उन गानों को पहचान सकते हैं जिन्हें मैं सुन रही हूं?, कमेंट करें। #90smusic #desigirl #sunshine #poolday
प्रियंका चोपड़ा को उनके इस नए पोस्ट की तस्वीरों और वीडियो में एक्ट्रेस को स्विमिंग पूल में कभी आराम फरमाते हुए, तो कभी पानी के साथ खेलते हुए तो कभी वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो के बैक गाउंड में फिल्म ‘दिल है की मानता नहीं’ का टाइटल ट्रैक बच रहा है।

जबकि दूसरी वीडियो में वह प्रियंका ‘गुलाबी आंखें’ गाने पर नाचती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस यही नहीं शांत हुई और इसके बाद उन्होंने जया बच्चन और संजीव कुमार की फिल्म ‘अनामिका’ बिन तेरे सनम और भीगी भीगी रातों में के रीमिक्स वर्जन से लेकर ‘बाहों में चले आओ’ गाने तक को भी सुना जा सकता है।

इन सब वीडियो के अलावा प्रियंका को ब्लैक बिकिनी पहने हुए एक मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। फोटो में उनका ग्लैमरस लाइफ स्टाइल देखते ही बनता है।

गौरतलब है, अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ये प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आये दिन अपने गॉर्जियस लुक को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि वह इन दिनों मदरहुड पीरिएड एन्जॉय कर रही है। प्रियंका सेरोगेसी के जरिए मां बनीं।


Download Android App
Download iOS App



