बॉलीवुड की ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। प्रियंका इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को भी बेहद अच्छे तरीके से हैंडल करती हुई देखी जाती हैं। जहां एक्ट्रेस को अपने बिजी सेडुल से जब भी वक़्त मिलता हैं वो उस समय को अपनी बेटी और अपने पति के साथ स्पेंड करती हुई देखी जाती हैं। ऐसे में अब प्रियंका ने अपनी बेटी मालती को एक और सरप्राइज दे दिया हैं।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ गणपति का त्योहार मनाया है। जहां एक्ट्रेस के गणपति पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा ने गणपति पूजन के दिन अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को बिंदी, चूड़ियां और फ्रॉक पहनाकर तैयार किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगी हैं। फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा की उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग सामने आईं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।
बता दे की फैंस मालती की ये तस्वीरें खूब पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी को क्यूट गणपति तोहफे में दिए थे। सॉफ्ट टॉप के गणपति की ये क्यूट तस्वीर फैंस का भी दिल जीत ले गई। बता दे की प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं की- एक लड़की और उसके गणपति हमेशा हमारे साथ हैं, हम चाहे जहां कही भी जाए। वही सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं।
बता दे की तस्वीर को देखने के बाद फैंस का यह भी कहना हैं की- फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा अमेरिका जाकर भी अपने संस्कार नहीं भूली हैं।
अदाकारा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ गणपति का त्योहार मनाया है। साथ ही मालती की क्यूटनेस की भी फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App







