प्रियंका चोपड़ा की ‘The White Tiger’ ऑस्कर के लिए हुई नॉमिनेट, खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस

Summary :

द व्हाइट टाइगर को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। ऑस्कर में नॉमिनेट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

इस साल के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के साथ गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ सोमवार को ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन अनाउंस किए हैं और इस लिस्ट में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर ने अपनी जगह बना ली है। जी हां प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है। 
प्रियंका को अपनी ही फिल्म के नॉमिनेशन का ऐलान करना था। एक्ट्रेस ने जब अपनी फिल्म का नाम देखा तो वह अपना रोमांच छुपा नहीं पाईं और खुशी से झूम उठीं। इसकी खुशी उनके चेहरे और हावभाव में साफ देखी जा सकती थी। इस फिल्म में प्रियंका और एक्टर राजकुमार राव ने सपोर्टिंग रोल किया है। फिल्म के लेखक-निर्देशक रमीन बहरानी को बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए नामित किया गया है। 


प्रियंका अपनी इस खुशी का इजहार करने के लिए सोशल मीडिया पर आईं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हम अभी-अभी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रमीन और उनकी टीम को बधाई। व्हाइट टाइगर। मुझे नॉमिनेशन का ऐलान करने का मौका मिला, जिससे यह मेरे लिए और भी खास हो गया। खुद में गर्व महसूस कर रही हूं’। 

 राजकुमार राव भी अपनी खुशी जाहिर करने इंस्टाग्राम पर आए। उन्होंने लिखा, ‘हम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए। रमीन बहरानी और टीम को बधाई’। इस कैटेगरी में फिल्म ‘नोमेडलैंड’, वन नाइट इन मियामी और ‘द फादर’ भी नॉमिनेट हुई।
राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा- हम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रमीन बहरानी और द व्हाइट टाइगर टीम। राजकुमार के इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट करके बधाई दी।
हर साल भी बॉलीवुड को इंतजार है कि इस बार ऑस्कर उनकी झोली में आएगा। भारत अब तक 5 बार ऑस्कर अवार्ड अपने नाम कर चुका है। 

Desk Team