प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा सोशल मीडिया पर बटोर रही है सुर्खियां , देखिये ग्लैमरस तस्वीरें

Summary :

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा इन दिनों सुर्ख़ियों में है। सोशल मीडिया पर मीरा ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जो खूब पसंद की जा रही है। बता दें बीते दिनों रिलीज़ हुई फिल्म सेक्शन 375 में मीरा के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा इन दिनों सुर्ख़ियों में है। सोशल मीडिया पर मीरा ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जो खूब पसंद की जा रही है। बता दें बीते दिनों रिलीज़ हुई फिल्म सेक्शन 375 में मीरा के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। 
फिल्म सेक्शन 375 में मीरा ने एक रेप पीड़िता की भूमिका निभायी थी। भले ही बॉलीवुड में मीरा खास मशहूर ना हो पर साउथ इंडियन सिनेमा में मीरा जाना-माना नाम है।  साल 2005 में इन्होने तमिल फिल्म अनबे आर्युइरे से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी।  फिल्म में उनके साथ लीड रोल में  एस. जे. सूर्या थे।  
पहली फिल्म से मीरा चोपड़ा को खूब फेम मिला था और अपनी दूसरी फिल्म बंगारम में पवन कल्याण के साथ खूब सुर्खियां बटोरी थी। साउथ की 14 फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपने करियर के शिखर पर कॉलीवूड सिनेमा को अलविदा कह दिया। 
विक्रम भट्ट की 1920: लंदन से उन्हें बॉलीवुड में पहचान जरूर मिली पर खास कामयाबी हासिल नहीं हो पायी। अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म सेक्शन 375 में मीरा ने  अंजलि डांगले का किरदार निभाया था।  फिल्म में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा भी अहम भूमिका में थे। 
मीरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉलीवुड में काम हासिल करने के लिए उनकी बहन प्रियंका ने उनकी काफी मदद की पर उन्हें जो भी रोल ऑफर हुए वो स्टीरियो टाइप थे और वो किसी एक किरदार में बंधकर नहीं रहना चाहती। 
अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए मीरा ने कहा , वो पिछले चार साल से मुंबई में है और उन्होंने अब तक सिर्फ 2 ही फ़िल्में की है।  उनका कहना है यहां उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है पर उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा है।  
अब देखिये सोशल मीडिया पर वायरल मीरा चोपड़ा की आकर्षक तस्वीरें :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.

Ujjwal Jain