शादी के बाद पहली बार भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा,वीडियो शेयर कर फैन्स से मांगी मदद

Summary :

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपना गजब का जादू चलाया हुआ है। अब देसी गर्ल पहले जैसे नहीं रही

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपना गजब का जादू चलाया हुआ है। अब देसी गर्ल पहले जैसे नहीं रही बल्कि अब तो प्रियंका के अलग ही अंदाज देखने को मिल रहे हैं जो उन्हें सबसे अलग दिखाते हैं। अब वह काफी बदली-बदल और मैच्योर नजर आ रही हैं।

 

2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शाही शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खूब सुर्खियां भी बटोरी। हाल ही में एक्टे्रस की इस हालत ने उनके फैंस को काफी ज्यादा शॉकड कर दिया है। इन दिनों चल रहे 10 इयर्स चैलेंज को लेकर प्रियका चोपड़ा ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया है।

यहां देखे प्रियंका चोपड़ा का यह स्पेशल पोस्ट…

एक्ट्रेस का द्घारा लिखा गया ये पोस्ट बेहद भावुक हैं जिसमें प्रियंका ने लिखा है ” इन दिनों जब हर जगह #10yearschallenge की बात हो रही है तो मैंने भी आपकी तरह ही अपने जीवन के बीते 10 सालों के बारे में सोचा। मेरे जीवन में इस दौरान बहुत कुछ बदल गया है।

न सिर्फ मेरे बाल या कपड़ों का लुक बदल गया है या शादी हो गयी है बल्कि अब जिंदगी को देखने का मेरा पूरा नजरिया भी बदल गया है। इन 10 सालों में मैंने अनुभव किया है कि मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वो इसलिए कि दूसरों को लेकर मेरे मन में हमेशा से एक जिज्ञासा रही, जिससे मुझे ग्रो करने में काफी मदद मिली और मैं इस मुकाम तक पहुंच सकी, जहां आज हूं। ”

प्रियंका का ये पोस्ट यही नहीं ख़त्म हुआ उन्होंने आगे लिखा की ‘इसलिए मैंने अब यह निर्णय लिया है कि एक ऐसी यात्रा पर निकलूं जहां मैं कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लोगों से मिलूं। मैं हमेशा से एक लर्नर रही हूं और मैं हमेशा लोगों से प्रेरणा लेती रहती हूं। मेरी इस यात्रा में आप मेरी मदद करें जहां मैं अपने साथियों से, रोल मॉडल्स से और दोस्तों से सिर्फ एक बात जान सकूं #Justonething जिसने उनकी ज़िंदगी में अहम भूमिका निभाई।

तो इसलिए VIDEO शेयर कर फैंस से मांगी मदद…

प्रियंका अपने नये यू-ट्यूब स्पेशल “If I Could Tell You Just One Thing” के लिए लोगों से अपील कर रही हैं कि वो इसके लिए सवाल भेजकर उनकी मदद करें कि इन लोगों से क्या पूछा जाये? इस बाबत उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में भी विस्तार से बताया है!

https://www.instagram.com/p/Bsyi4C1AyA1/?utm_source=ig_embed

कार्तिक आर्यन को मेसेज करने के लिए सारा अली खान को मम्मी अमृता से मिली ये टिप्स

Desk Team