गर्लफ्रेंड के छोड़कर जानें पर पगला गए Puneet Superstar, ट्रिमर से उड़ा डाले हर जगह के बाल

Summary :

Puneet Superstar Viral Video: Puneet Superstar अपने अजीबोगरीब और क्रिंज वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी वह गंदगी में अजीब हरकतें करते दिखाई देते हैं तो कभी ऐसे वीडियो बनाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। Puneet Superstar News: ट्रिमर से पुनीत सुपरस्टार ने हटाए बाल   View this post on Instagram   A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) हाल ही में पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

Puneet Superstar Viral Video: Puneet Superstar अपने अजीबोगरीब और क्रिंज वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी वह गंदगी में अजीब हरकतें करते दिखाई देते हैं तो कभी ऐसे वीडियो बनाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

Puneet Superstar News: ट्रिमर से पुनीत सुपरस्टार ने हटाए बाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हाल ही में पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए अपने सिर के सारे बाल ट्रिमर से हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उनको सिर मुंडवाता देख फैंस भी अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर चली गई है और उसी दुख में उन्होंने यह कदम उठाया है।

Puneet Superstar Video: पुनीत सुपरस्टार ने लाइक्स और व्यूज़ के लिए उठाया ये कदम 

Puneet Superstar Viral Video
Puneet Superstar Viral Video (Source: Social Media)

वीडियो शेयर करते हुए पुनीत ने कैप्शन में लिखा, “मेरी चांद चली गई।” हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि आखिर उनकी गर्लफ्रेंड के साथ क्या हुआ है या वह कहां गई हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स अब तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इस वीडियो को भी पुनीत का नया कंटेंट मान रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने यह सब सिर्फ लाइक्स, व्यूज और सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने के लिए किया है।

वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो इसका रोज का ड्रामा है।” तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अजीब हरकतें जरूर करता है, लेकिन दिल का बुरा नहीं है।” इतने में एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जाते-जाते भी एक्स कंटेंट देकर चली गई।”

Puneet Superstar Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 2 में भी पुनीत सुपरस्टार ने मचाया था बवाल

Puneet Superstar Viral Video
Puneet Superstar Viral Video (Source: Social Media)

बता दें कि Bigg Boss OTT 2 में भी पुनीत सुपरस्टार नजर आ चुके हैं। शो में उन्होंने Abhishek Malhan और Pooja Bhatt जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ एंट्री की थी। हालांकि अपनी हरकतों और शो की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की वजह से उन्हें सिर्फ एक दिन के अंदर ही शो से बाहर कर दिया गया था।

Read More: Dhurandhar 2 की वजह से पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स, बैन फिल्म को लेकर बढ़ी पाकिस्तानियों की दीवानगी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।