Punjabi Singer Garry Nijjar: पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी बेहरीन गायकी से जाने जाते गायक गैरी निज्जर पंजाब के दोराहा से तालुक रखते हैं… बचपन से ही गायकी में दिलचस्पी रखने वाले सिंगर गैरी सिंगर जैज़ी बी से साल 2022 से फिल्म पोस्ती के दौरान जुड़े हुए हैं…. इंडस्ट्री के लिए पंजाबी गाने बना चुके हैं जिसमें फितूर, कहानी, वाइस वर्सा और अन्य गाने मौजूद हैं… सिंगर जैज़ी बी के साथ भागड़ा कर चुके हैं इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर्स ज़रीन खान के साथ काम कर चुके हैं…. जैज़ी बी के साथ अच्छा ख़ासा अनुभव रहा है… साल 2026 में कुछ और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
Punjabi Singer Garry Nijjar: Jazzy B मेरे गुरु

बचपन से जब भी मैं जैजी बी और हनी सिंह को सुनता तो लगता कि इन दोनों की अलग ही वाइब है। इनके गानों के म्यूजिक में कुछ अलग बात है। तब से उनके जैसे संगीत को बनाने और उनके जैसे बनने की चाहत आती रही। इसमें मेरी मदद की मेरे परिवार आैर मेरे सांगीतिक गुरु पिरती सिलों ने। यह बताया युवा गायक गैरी निज्जर ने।
वैलेंटाइन वीक से पहले यह अपना रोमांटिक गीत लेकर आए हैं। इसी सिलसिले में यह वीरवार को मोहाली पहुंचे। गाने के ज़रिए किस प्यार की बात कर रहे हैं? जवाब में उन्होंने बताया – पहली नजर में जब किसी से प्यार होता है तो हम अपनापन आैर महसूस होती िततलियों को भूल नहीं पाते। उसी प्यार के अहसास को इस गीत में पिरोया।
इसके बोल हैं – समा रुक जावे, नाले सांह रुक जावे। जदों अक्खियां नूं हो जावे दीदार तेरा। रब्ब है गवाह, किन्ना सच्चा है प्यार। ज़रा करके तां देख ऐतबार…। इसमें यह भी कहा गया कि मुझपर एक बार विश्वास करके देखो। इसे मेरे दोस्त अर्श ने लिखा है आैर प्रोड्यूस शिवी ने किया है। शुरुआत कैसे की? बोले – स्कूल के समय से ही गीतों से प्यार हो गया था। तभी से स्टेज पर मैं गा रहा हूं।
अब तक चार अॉफिशियल गाने गा चुका हूं। मैं भंगड़ा भी करता हूं। कई गानों में मैंने भंगड़ा परफॉर्म भी किया। कॉलेज थिएटर में रंगमंच की बारीकियां सीखता रहा। इसके बाद मैं कनाडा चला गया। वहां तरह-तरह के काम किए। फिर सोचा कि बैकग्राउंड में तो काम कर ही लिया, अब आगे आना है। मैंने अपने पहले गाने पर काम शुरू किया।
अपने गाने में खुद एक्ट किया है

आप जैज़ी बी और हनी सिंह को फॉलो करते हैं तो क्या उनके गानों के जैसे ही आपके गाने होने वाले हैं? जवाब में बोले – पब्लिक की मांग के मुताबिक इस फील्ड में बहुत कुछ करना पड़ता है। मैं यह नहीं कह रहा कि गलत बोल लेकर आऊंगा, लेकिन मॉडर्न ज़माने के मुताबिक हमें खुद को ढालना पड़ता है। मैं एक भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहता। भीड़ से अलग, लेकिन कुछ अच्छा करना चाहता हूं। गाने हैं, लिखने भी हैं आैर एक्ट भी करना है। अपने नए गाने में भी मैंने खुद एक्ट किया है। मैंने रंगमंच सीखा इसलिए इसमें कोई चुनौती नहीं आई।
Also Read: ‘Ghooskhor Pandat’ विवाद: टीज़र हटाया गया, मनोज बाजपेयी व नीरज पांडे ने दी सफाई














