Neeraj Pandey on Ghooskhor Pandat: नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टीज़र और शीर्षक ने सोशल मीडिया पर भारी बहस छेड़ दी। कई लोगों का कहना है कि नाम में ‘पंडत’ शब्द और ‘घूसखोर’ जोड़ने से किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँची और यह जातिगत रूप से ओफ्फेंसिव प्रतीत हुआ। परिणामस्वरूप लखनऊ में FIR भी दर्ज की गई है।
Neeraj Pandey on Ghooskhor Pandat: टीज़र हटाया गया और निर्माता का बयान

controversy बढ़ने के बाद फिल्म के प्रमोशनल सामग्री और टीज़र को हटाने का फैसला किया गया। निर्माता नीरज पांडे ने स्पष्ट किया कि यह फिल्म काल्पनिक कहानी पर आधारित है, और इसका उद्देश्य किसी समुदाय का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि शब्द ‘पंडत’ एक काल्पनिक पात्र का नाम है और फिल्म किसी जाति या धर्म का रिप्रजेंटेशन नहीं करती।
Ghooskhor Pandat Controversy: नोज बाजपेयी का रिएक्शन

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी विवाद को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि वे लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं, और यह फिल्म किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं है। वे चाहते हैं कि लोग पहले फिल्म देखें, फिर निर्णय लें।
FIR Against Movie Title: कानूनी और सामाजिक फीडबैक

यूपी के मुख्यमंत्री ने लखनऊ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए और FIR दर्ज करवाई गई। मेरठ के कुछ ग्रुप्स ने भी लीगल नोटिस भेजा और फिल्म के नाम को सामाजिक हारमनी के लिए जोखिम भरा बताया। सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आई हैं, कुछ लोग फिल्म का समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग घर बदलाव की माँग कर रहे हैं।
Read More: ‘Subedar’ का धांसू पोस्टर रिलीज, 69 की उम्र में इस एक्टर का लुक देख कांप जाएंगे आप…


Download Android App
Download iOS App




