Subedaar movie First Look Out: बॉलीवुड के Veteran अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका खतरनाक और दमदार लुक देखने को मिल रहा है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज होने वाली है।
Subedaar movie First Look Out: खून से सना पोस्टर, आंखों में गुस्सा और हाथ में पंच

फिल्म के नए पोस्टर में अनिल कपूर का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा और हाथ खून से सना हुआ दिख रहा है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “आपको चेतावनी दी गई थी।”
Anil kapoor New Movie: 69 साल की उम्र में भी एक्शन मोड में अनिल कपूर

इस फिल्म में अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य की भूमिका निभा रहे हैं। 69 साल की उम्र में उनका यह पावरफुल अवतार फैंस को काफी हैरान कर रहा है। पोस्टर पर उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी कमेंट किया और लिखा, “शानदार डैड।” वहीं डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी उनके लुक की तारीफ की है।
Subedaar: Prime Video पर रिलीज होगी ‘सूबेदार’

फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि ‘सूबेदार’ Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म एक इंटेंस और रॉ दुनिया दिखाएगी, जहां कहानी खुद को समझाने की कोशिश नहीं करेगी बल्कि सीधे असर छोड़ेगी।
Subedaar First Look Revealed: अनिल कपूर की आने वाली बड़ी फिल्में

‘सूबेदार’ के बाद अनिल कपूर कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे-
1. ‘Alpha’ (आलिया भट्ट के साथ)
2. शाहरुख खान की फिल्म ‘King’
3. नेटफ्लिक्स सीरीज ‘Family Business’
Read More: ‘The 50’ से Archit Kaushik का अचानक बाहर होना बना बड़ा विवाद….


Download Android App
Download iOS App




