‘The 50’ से Archit Kaushik का अचानक बाहर होना बना बड़ा विवाद, फैंस ने सोशल मीडिया पर उठाई वापसी की मांग

The 50 Archit Eviction

The 50 Archit Eviction: ‘The 50’ रियलिटी शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। शो के कंटेस्टेंट Archit Kaushik को अचानक शो से बाहर कर दिया गया, जिससे दर्शक काफी नाराज नजर आ रहे हैं। Archit की एलिमिनेशन के बाद सोशल मीडिया पर Bring-Back-Archit ट्रेंड करने लगा है।

The 50 Archit Eviction: क्यों हुआ Archit का एलिमिनेशन?

The 50 Archit Eviction
The 50 Archit Eviction ( Source : Social Media )

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में Archit और Maxtern के बीच तीखी बहस हुई थी। बात बढ़ने पर Archit ने Maxtern को थप्पड़ मार दिया। शो में हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी होने के कारण मेकर्स ने तुरंत Archit को बाहर कर दिया।

The 50 Reality Show: फैंस का फूटा गुस्सा

The 50 Reality Show
The 50 Reality Show ( Source : Social Media )

Archit के बाहर होते ही फैंस सोशल मीडिया पर भड़क गए। कई यूजर्स ने इसे “अनफेयर डिसीजन” बताया और मेकर्स से Archit को वापस लाने की मांग की। कुछ फैंस का कहना है कि Archit को उकसाया गया था, इसलिए उन्हें दूसरी मौका मिलना चाहिए।

The 50 Reality Show Elimination: शो में लगातार हो रही हैं एलिमिनेशन

The 50 Reality Show Elimination
The 50 Reality Show Elimination ( Source : Social Media )

‘The 50’ शो की शुरुआत 1 फरवरी 2026 को हुई थी और अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। शो अपने ड्रामा, झगड़ों और टास्क की वजह से काफी चर्चा में है और दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

The 50: कहां देख सकते हैं शो

The 50
The 50 ( Source : Social Media)

‘The 50’ का हिंदी वर्जन फ्रेंच शो से प्रेरित है और इसे Colors TV और JioHotstar पर देखा जा सकता है।

Read More: Lata Mangeshkar Death Anniversary: सुरों की सरस्वती की अमर आवाज, जिनके ये 10…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।