’10 वाला बिस्कुट कितने का’, REEL से फेमस शादाब जकाती पर FIR, महिला ने लगाए 1 साल तक बंधक बनाकर रेप के आरोप

FIR on Shadab Jakati

FIR on Shadab Jakati: 10 वाला बिस्कुट कितने का है जी? रील से फेमस मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा, ‘शादाब ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. एक साल तक जबरन बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने मेरे से घर के सारे काम कराए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता और जबरन शारीरिक संबंध बनाता।

Chandni Alias Tabassum: शादाब जकाती पर लगे कई आरोप

बता दें कि शादाब जकाती के साथ काम करने वाली एक महिला इन्फ्लुएंसर ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच, पुलिस ने शादाब ज़काती के खिलाफ मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं मेरठ के इंचौली थाने में यह केस दर्ज किया गया है। मुकदमा लिखते ही शादाब की खोजबीन शुरू हो गई है। शादाब अक्सर विवादों में घिरे दिख रहे हैं। हाला ही में एक अन्य महिला के पति ने भी शादाब के खिलाफ आरोप लगाए थे। कथित युवक का कहना था कि शादाब ने मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर मेरे से दूर करने की कोशिश कर रहा है।

Meerut News: महिला के गंभीर आरोप, पत्नी पर मारपीट और धमकी का दावा

शादाब जकाती पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने अब उनकी पत्नी पर भी मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो शादाब की पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और डराया-धमकाया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादाब जकाती ने उसे जान से मारने और उसके पति को मरवाने की धमकी दी। महिला के अनुसार, शादाब ने पहले उसे काम दिया और साथ में वीडियो बनवाने शुरू किए, लेकिन बाद में हर वीडियो में पत्नी की भूमिका निभाने का दबाव बनाने लगा। इन आरोपों को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मामले में संज्ञान ले लिया है।

Influencer Controversy: शादाब ने कहा-अपनी गर्दन काट दूंगा, जांच की मांग (FIR on Shadab Jakati)

इन आरोपों पर यूट्यूबर शादाब जकाती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। उन्होंने कहा कि संबंधित महिला मदद मांगने उनके पास आई थी और उन्होंने मानवीय आधार पर उसके बच्चे की पढ़ाई, फीस, किताबें, राशन और आर्थिक सहायता की। शादाब का दावा है कि इस मदद के गवाह उनकी टीम और दुकानदार भी हैं। उन्होंने आरोपों को साजिश बताते हुए कहा कि उन्होंने महिला को कभी छुआ तक नहीं और न ही वह कभी उनके घर रात में रुकी। शादाब ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो वह खुद सजा के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: बेटियों के लिए अभिशाप बना गांव का नाम! ”तवायफ” शब्द ने युवकों की जिंदगी पर लगाया कलंक, झेलनी पड़ रही बदनामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।