Jaipur Highway Accident : शुक्रवार को आगरा में जयपुर हाईवे पर मोड बाइपास चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को बुरी तरह रौंद दिया। यह घटना इतनी दर्दनाक थी कि इस हादसे में बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों सहित दंपत्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। मौके पर देखा जा सकता है पुलिस की टीम पहुंची हुई है। और वे रोड क्लीयर करवाने की कोशिश कर रही है।
लोगों की भीड़ रोड पर इकट्ठा हो राखी है जिसे पुलिस वाले मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं।
Jaipur Highway Accident : नाजुक हालत बनी है
बताया दें चारों बाइक सवार राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के निवासी बताए जा रहे हैं। वे सीकरी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे और बाइपास चौराहे से मुड़ रहे थे। इसी दौरान भरतपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के चलते 4 में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है।
Jaipur Massive Highway Accident : पुलिस की तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। लोगों का आरोप है कि एनएचएआई की एंबुलेंस घटनास्थल पर करीब आधा घंटे की देरी से पहुंची, जिससे घायलों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई। इस देरी पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।
दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। इस हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे बाद में पुलिस द्वारा सुचारू कराया गया।
Jaipur Accident News : हाइवे पर एक्सीडेंट

आपको बता दें, भारत में हर साल लगभग 4-5 लाख रोड एक्सीडेंट होते हैं, पिछले साल संसद में अपनी बात रखते हुए देश के सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साल 2025 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) में भारत की राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में 26,770 लोगों की जान चले जाने का आंकड़ा पेश किया। इसी प्रकार साल 2024 में देशभर की राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 52,609 घातक सड़क हादसे होने की बात कही।


Download Android App
Download iOS App




