नीता और मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। बिजनेस जगत से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां बप्पा का आशीर्वाद लेने एंटीलिया पहुंच रही हैं। लेकिन इस पूरे जश्न में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और लोगों का दिल जीता, वह हैं अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अंबानी।
एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर प्रस्तुत किया भक्तिमय नृत्य
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राधिका अंबानी मशहूर भक्ति गीत ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर पूरे भक्ति भाव और लयबद्ध अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। पारंपरिक परिधान में सजीं राधिका के चेहरे के भाव और उनकी खूबसूरत अदाओं ने महफिल में मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सादगी और कला ने जीता दिल

सोशल मीडिया यूजर्स राधिका अंबानी के इस डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनके भारतीय संस्कारों व कलात्मक प्रतिभा की तारीफ करते नहीं थक रहे। एंटीलिया की भव्य सजावट और बप्पा की दिव्य प्रतिमा के सामने राधिका की यह प्रस्तुति बेहद मनमोहक लग रही है। फैन्स कमेंट्स में राधिका को ‘परफेक्ट बहू’ और ‘संस्कारी ब्यूटी’ कहकर बुला रहे हैं। गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी राधिका का यह भक्तिमय डांस इस साल के गणेशोत्सव के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया है।


Download Android App
Download iOS App




