बॉलीवुड में राधिका आप्टे ने खुद को सशक्त अदाकारा के तौर पर स्थापित कर लिया है। अगर जटिल रोल की बात चलती है तो राधिका के नाम पर विचार किया जाता है। अक्षय कुमार की पैडमैन में भी राधिका नजर आएंगी। वह कहती हैं कि फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा है।
राधिका इन दिनों अक्षय के साथ पैडमैन में काम कर रही है। फिल्म में सोनम कपूर भी हैं। यह फिल्म मासिक धर्म और महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित है। यह फिल्म कोयम्बटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगानाथम के जीवन पर आधारित है जिन्होंने अपने गांव की महिलाओं को सस्ता सेनिटरी नेपकिन उपलब्ध कराने के लिए एक अभियान शुरू किया। राधिका कहती हैं कि पैडमैन के अलावा मैं सैफ अली खान के साथ बाजार की भी शूटिंग कर रही हूं। मैं शूट द पियानो प्लेयर और बॉम्बियार पर भी काम कर रही हूं।


Download Android App
Download iOS App



