करीना कपूर भले बच्चे की मां बन चुकी है लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में वह लोगों की नजरों से ओझल नहीं हुई है। आज भी उनमें आकर्षण कायम है इसलिए तो फैशन शोज में चार चांद लगाते नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों केनिया की राजधानी नारोबी के फैशन शो में करीना कपूर खान का रॉयल लुक देखने को मिला।
काफी लंबे वक्त बाद फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए करीना रैम्प पर उतरीं और सभी का दिल जीत लिया। उस खास मौके पर करीना ने सफेद सिक्वंस वर्क का शोल्डर लेस लहंगा पहना हुआ था। साथ ही स्मोकी आई मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। बता दें इस ड्रेस को न्यूड लहंगा कहते हैं। इवेंट के कई फोटोज और वीडियो मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट किए हैं। इसके साथ ही करीना के फैन क्लब और उनके स्टाइलिस्ट ने भी बैकस्टेज की फोटो पोस्ट की है।


Download Android App
Download iOS App



