राम जेठमलानी की गिनती देश के दिग्गज वकीलों में की जाती रही है। हालांकि अब उन्होंने वकालत से संन्यास ले लिया है लेकिन उन्होंने कई ऐसे केस लड़े हैं जो काफी पेचीदा और कठिन थे और ऐसे केस में उन्होंने जीत हासिल की। राम जेठमलानी के इन्हीं कारनामों को परदे पर दिखाने की तैयारी चल रही है जिसे हम बायोपिक का नाम देंगे।
94 वर्षीय राम जेठमलानी पर अब फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में जेठमलानी का रोल बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू निभाएंगे। फिल्म में जेठमलानी की जिंदगी से जुड़े सकारात्मक ही नहीं बल्कि नकारात्मक पहलू को भी दिखाया जाएगा। जेठमलानी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है।
कुणाल खेमू ने बताया कि मुझे लगता है कि यह कहानी लोगों को बतानी जरूरी है क्योंकि 94 वर्षीय जेठमलानी ने 70 साल तक वकालत की है और इनसे जुड़े किस्से काफी दिलचस्प हैं। हमने उन पर लिखी सारी किताबें पढ़ी हैं और उन पर फिल्म बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।


Download Android App
Download iOS App



