GES उद्घाटन से पहले होगी मोदी-इंवाका की बैठक, 20 मिनट तक चलेगी वार्ता

Summary :

NULL

वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) के शुभारंभ से पहले आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इंवाका ट्रंप के बीच बैठक होगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार जीईएस के आठवें संस्करण के औपचारिक उद्घाटन से पहले मोदी और सुश्री इवांका के बीच दोपहर बाद 15: 25 से 15: 55 बजे के बीच करीब 20 मिनट तक बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान सुश्री इवांका की ओर से आर्थिक अवसर के सृजन पर जोर होगा जिसमें महिलाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री तथा सुश्री इवांका के अलावा अन्य मेहमान भी यहां के फलकनुमा पैलेस में रात्रि भोज में शिरकत करेंगें।

केंद्र सरकार की ओर से जीईएस प्रतिनिधियों के सम्मान में आज रात भोज का आयोजन किया जाएगा। अमेरिकी खुफिया विभाग की ओर से सतर्क किये जाने की वजह से तेलंगाना पुलिस ने सम्मेलन स्थल तथा उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं।

Desk Team