हिट टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान अब टीवी की दुनिया से निकल कर बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी है। हाल ही में राधिका इरफ़ान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पायी हो पर राधिका की एक्टिंग ने सबका दिल जीता।

टीवी से निकल कर सीवर स्क्रीन तक आने के सफ़र में राधिका मदान को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा पर उनकी मेहनत का ही फल है कि फिल्म अंग्रेजी मीडियम में उनकी परफॉरमेंस के लिए खुद महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें पत्र लिखकर शाबाशी दी और उनके काम की सराहना की। राधिका मदान ने अपनी ख़ुशी को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।

टीवी इंडस्ट्री को छोड़ फिल्मों की दुनिया में करियर बनाने पर राधिका मदान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया है कि किस तरह लोग उनके इस फैसले पर हंसते थे। लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया पर ये उनके हौसले को नहीं तोड़ पाया। लोगों ने उन्हें कहा कि टीवी में उनका करियर सही है पर फिल्मों में वो कुछ नहीं आकर पाएंगी।

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में राधिका मदान ने कहा , ‘मैं बचपन से अभिनेत्री बनना चाहती थी। मैं दिल्ली से हूं मेरा कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। मैं इस इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी। मेरी मां मुझपर हंसती थी क्योंकि मैं दूसरी क्लास से ही अपना ऑटोग्राफ देने की प्रैक्टिस करती थी क्योंकि मुझे पता था कि मुझे एक हीरोइन बनना है। “

राधिका ने आगे कहा , ” मैंने हमेशा ने बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी की ,फिल्म अंग्रेजी मीडियम में मेरा किरदार मेरी रियल लाइफ से काफी मिलता जुलता है। मैंने सीखा है जब तक आपके सपनों पर कोई मजाक नहीं उड़ाता तब तक उन्हें पाने की लगन नहीं मिल पाती। मैं खुश हूं कि जो सपने मैंने देखे थे आज में उन्हें पूरा भी आकर रही हूं। “

राधिका मदान ने आगे कहा , ‘ मैं आज अगर कामयाब हूं तो मेरा मानना है कि मेरे आलोचकों का इस कामयाबी के पीछे बड़ा हाथ है। अगर मेरा मजाक न उड़ाया जाता और मेरे सपनों पर लोग न हंसे होते तो शायद मुझे वो जूनून नहीं मिलता जिसने मुझे इस कामयाबी तक पहुंचाया है। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी मैं इसी मेहनत के साथ काम करती रहूंगी और लोग मेरे काम को पसंद करेंगे।



Download Android App
Download iOS App



