वीडियो : कोरोना वायरस के खिलाफ अजय देवगन ने शुरू की खास पहल, पीएम मोदी ने भी की सराहना

Summary :

केंद्र सरकार , राज्य सरकारें और यहां तक कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आम लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक बनाने के प्रयास कर रहीं है। हाल ही में अजय देवगन ने भी अपने फैन्स से एक खास अपील की है।

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है और भारत में भी इस संकट से निपटने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन जारी है।  केंद्र सरकार , राज्य सरकारें और यहां तक कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आम लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक बनाने के प्रयास कर रहीं है। हाल ही में अजय देवगन ने भी अपने फैन्स से एक खास अपील की है।  
दरअसल अजय देवगन ने एक विडियो शेयर किया है जिसमे वो वर्क आउट करते नजर आ रहे है। तभी उनके पास सूट पहने एक और अजय देवगन आते है और कहते हैं कि सर, मैं आपका नया बॉडीगार्ड सेतु। अजय देवगन कहते हैं कि लेकिन मेरे पास कई बॉडीगार्ड हैं। इस पर सेतु अपनी खूबियां बताता है। 

 इसके बाद बॉडीगार्ड सेतु अपनी खूबियां बताता है। सेतु कहता है- मैं अलग किस्म का बॉडीगार्ड हूं। कोरोना वायरस से आपकी बॉडी को सिर्फ सेतु गार्ड कर सकता है।.. मैं आपको पहले ही बता देता हूं कि आपको कोरोना वायरस से कोई ख़तरा तो नहीं। आपके आस-पास कोई कोरोना पॉजिटिव हो, तो पहले ही अलर्ट कर देता हूं। अगर आप किसी कोरोना वायरस व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो फौरन अलर्ट कर देता हूं। ताकि कहीं आप इस बीमारी को अपनी फैमिली तक ना पहुंचा दें।
अजय देवगन के इस विडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और एक्टर द्वारा लोगों को सेतु एप का इस्तेमाल करने की अपील को सराहनीय कदम बताया है। अजय देवगन ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेतु एप को डाउनलोड करें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें। 
अजय देवगन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, ‘कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रत्येक भारतीय के लिए व्यक्तिगत बॉडीगार्ड बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ इंडिया का धन्यवाद। सेतु मेरा बॉडीगार्ड और आपका भी। अभी डाउनलोड करिए सेतु आरोग्य।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय देवगन के विडियो को शेयर करते हुए सराहना की  है और अजय की अपील का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, ‘सही कहा आपने। आरोग्य सेतु हमारी, हमारे परिवार और राष्ट्र की रक्षा करता है। एप डाउनलोड करें और COVID-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करें।’ 

Ujjwal Jain