देश में लॉकडाउन के दौरान रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में किसी भी रोजेदार को कोई परेशानी न हो उसके लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य सरकारों से लोगों के लिए खाद्य और अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चत करने के लिए कहा है।

आयोग के अध्यक्ष सैयद गयूरुल हसन रिजवी ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर यह भी कहा कि रमजान महीने में यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों को लॉकडाउन की वजह से असुविधा नहीं हो। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों का आह्वान किया कि वे लॉकडाउन और सोशल डिस्टन्सिंग के नियम का पालन करते हुए अपने घर पर ही इफ्तार और इबादत करें।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से की रमजान में लॉकडाउन का पालन करने की अपील
रिजवी ने मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘आपसे आग्रह किया जाता है कि रमजान के दौरान फल एवं जरूरत की दूसरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं।’’ मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बेहद ही पाक होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अनिवार्य रूप से रोजा रखा जाता है। रमजान की शुरुआत चांद को देखकर की जाती है।


Download Android App
Download iOS App



