हाथी का पैर फिसला और गहरे कुएं में जाकर गिर गया, बाहर उसे गांव वालों ने ऐसे निकाला, देखें वीडियो

Summary :

इन दिनों कुएं में गिरे हुए हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर डियन फॉरेस्ट ऑफिसर येदुकोंदालु वी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है।

इन दिनों कुएं में गिरे हुए हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर डियन फॉरेस्ट ऑफिसर येदुकोंदालु वी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुएं में  गिर जाता है और बाहर निकलने के लिए अपनी तरफ से वह पूरी कोशिश करता है लेकिन बार-बार वह नाकाम हो जाता है। 
मलई महादेश्वरा वन्यजीव अभयारण्य का यह वीडियो बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार हाथी की कुंए में गिरने की जानकारी जब वहां के फॉरेस्ट ऑफिसर को मिली तो उन्होंने क्रेन मौके पर बिना समय बर्बाद किये भेज दी और हाथी को बाहर इसके जरिए निकाला। कुएं के आसपास की मिट्टी को हाथी को कुएं से निकालने के पहले साफ की गयी ताकि किसी तरह की मुश्किल हाथी को बाहर निकलने में न आये। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया की जनता ने बेहद पसंद  किया है। अबतक 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। इसके अलावा लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा कि कोरोनावायरस के खौफ के बीच इस तरह का वीडियो दिखाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। 

1.

2.

3.

4.

इस वीडियो पर कुछ लोगों ने सलाह देते हुए कहा कि इस कुएं की मरम्मत की जरूरत है। 2013 में मलई महादेश्वरा वन्यजीव अभयारण्य ने इसे स्थापित किया  था। हाथी, तेंदुआ और हिरणों के अलावा कई जानवरों का घर इसे बताया जाता है। 

Desk Team