कहते है प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती और आपने कई ऐसी जोड़ियां देखी होंगी जहां लड़के और लड़की की बीच में उम्र में काफी फर्क होता है पर इनके प्यार में कोई कमी देखने को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी ही जोड़ी से मिलवा रहे है जिनकी उम्र में करीब 18 साल का अंतर है।

हम बात कर रहे है बॉलीवुड के मशहूर विलेन राहुल देव और एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे के बारे में, जो कई सालों से रिलेशनशिप में है और लिव इन में रह रहे है। मुग्धा और राहुल एक दुसरे से कितना प्यार करते है, ये किसी से छुपा नहीं है।

अब तक राहुल देव ने 110 फिल्मों में काम कर चुके हैं। तमिल-पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में राहुल काम कर चुके हैं। राहुल ने बताया कि उनके साथ उनके पापा उनकी फिल्में देखते हैं।

पिछले दिनों ये कपल श्रीलंका में रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय करता दिखा था। राहुल और मुग्धा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करी हैं।

जिसमें दोनों ही साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। मुग्धा और राहुल बहुत टाइम से लिव-इन में शिफ्ट हो गए हैं। काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों लिव-इन में रहने का डिसीजन लिया है। दोनों 2 साल पहले टीवी के रियलिटी शो ‘पावर कपिल’ में पार्टिसिपेट कर चुके हैं।

बता दें कि मुग्धा 31 साल की हैं तो वहीं राहुल 48 साल के हैं। दोनों की उम्र में 18 साल का अंतर है। राहुल का 20 साल का बेटा भी है। उनका नाम सिद्धांत देव है।

राहुल ने पहली शादी रीना देव से 1998 में की थी। रीना की मौत 2009 में कैंसर की वजह से हो गईं थीं। जिसके बाद राहुल ने दूसरी शादी नहीं की।


Download Android App
Download iOS App



